Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    खंडहर होकर भी खूबसूरती की मिसाल हैं ये 5 जगहें, देखेंगे तो आपके लिए भी मुश्किल हो जाएगा नजरे हटाना

    Updated: Thu, 10 Oct 2024 06:14 PM (IST)

    दुनिया के कुछ ऐसे ऐतिहासिक खंडहर हैं जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इनकी अनोखी वास्तुकला और नक्काशी इन्हें सबसे अनोखा बनाती हैं। आज हम आपको 5 ऐसे ही ऐताहिस खंडहरों (Worlds Stunning Ancient Ruins) के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मिसाल देना मुश्किल है। इनका दीदार करने के लिए आपको एक बार जरूर इन्हें देखने जाना चाहिए। आइए जानें इसके बारे में।

    Hero Image
    इन खंडहरों की खूबसूरती देख हैरान रह जाएंगे आप (Picture Courtesy: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में ऐसे कई खंडहर (World's Stunning Ancient Ruins) हैं, जो इतिहास के पन्नों को पलटते हैं। ये खंडहर न सिर्फ प्राचीन सभ्यताओं की कला और वास्तुकला के बारे में बताते हैं, बल्कि उस समय के जीवन और संस्कृति के बारे में भी कई रहस्यमयी बातें सामने लाते हैं। आज हम आपको यहां दुनिया की ऐसी ही 5 आश्चर्यजनक खंडहरों के बारे में बताने वाले हैं, जो भले ही अब खंडहर बन चुके हैं, लेकिन अभी भी इनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। आइए जानते हैं दुनिया के कुछ ऐसे ही ऐतिहासिक खंडहरों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माचू पीचू, पेरू

    5 ancient Ruins

    (Picture Courtesy: Instagram)

    क्या है खास- पहाड़ों के बीच बसा यह खंडहर इंकान सभ्यता का एक अद्भुत नमूना है। इसकी खास बात इसकी बनावट है, जिसे देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इसे किस तरह बनाया गया होगा, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। इसकी रहस्यमयी बनावट और प्राकृतिक सौंदर्य इसे दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाता है। माचू पीचू के चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बेहतर बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक हवाई अड्डे, जाने से पहले पायलट की भी थम जाती हैं सांसे!

    अंकोर वाट, कंबोडिया

    worlds ancient ruins

    (Picture Courtesy: Instagram)

    क्या है खास- कंबोडिया में स्थित ये मंदिर 12वीं शताब्दी में बनवाया गया था। इसका निर्माण राजा सूर्यवर्मन ने करवाया था। अंकोर वाट की वास्तुकला और नक्काशी की मिसाल देना बेहद मुश्किल है। इसकी विशालता और जटिल वास्तुकला इसे देखने लायक बनाती है।

    कोलोसियम, रोम

    worlds ancient ruins

    (Picture Courtesy: Instagram)

    क्या है खास- यह प्राचीन रोम का सबसे बड़ा एम्फीथिएटर था और यहां ग्लेडिएटर मुकाबले होते थे। इसे रोमन साम्राज्य की शक्ति और वैभव का प्रतीक माना जाता था। इसे दुनिया के सात अजूबों में भी शामिल किया गया है। ये भले ही अब खंडहर बन चुका है, लेकिन इसकी खूबसूरती अभी भी देखने लायक है।

    चिचेन इट्जा, मैक्सिको

    worlds ancient ruins

    (Picture Courtesy: Instagram)

    क्या है खास- मैक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप पर स्थित यह खंडहर माया सभ्यता का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। इसकी खगोल विज्ञान और गणित से जुड़ी जटिल संरचना इसे वैज्ञानिकों के लिए भी एक रहस्य बनाती है। पहले इसे अर्थव्यवस्था और राजनीतिक मुद्दों का केंद्र माना जाता था। इसके आस-पास की जगह की खूबसूरती भी देखते बनती है।

    पेट्रा, जॉर्डन

    worlds ancient ruins

    (Picture Courtesy: Instagram)

    क्या है गुप्त शहर- लाल पत्थरों से बनी यह गुप्त शहर नबताई लोगों का था। इसकी खूबसूरती और अद्वितीय वास्तुकला इसे हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी एक पसंदीदा स्थान बनाती है। रॉक-कट वास्तुकला का ये अनोखा नमूना है, जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। इसकी बारीक नक्काशी इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती है।

    यह भी पढ़ें: कोई मिसाल नहीं है भारत के इन 5 Architectural Marvels की, एक बार देखेंगे तो नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल