Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Christmas मनाने के लिए Delhi-NCR की ये जगहें हैं बेस्ट, लास्ट मिनट भी बना सकते हैं घूमने का प्लान

    क्रिसमस (Christmas 2024) का त्योहार पूरी दुनिया में बडे़ धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग बाहर घूमने का प्लान भी बनाते हैं लेकिन कई बार हम प्लानिंग नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब चिंता की बात नहीं है। दिनभर घर पर बोर होने के बजाय आप Delhi-NCR की कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं जो क्रिसमस मनाने के लिए बेस्ट हैं। आइए जानें उनके नाम।

    By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Wed, 25 Dec 2024 12:21 PM (IST)
    Hero Image
    दिल्ली की इन जगहों पर करें क्रिसमस सेलिब्रेट (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Christmas celebrations Delhi: क्रिसमस के मौके पर सभी पर फेस्टिव सीजन का खुमार छा गया है। इस त्योहार से लेकर न्यू ईयर तक, लोग खूब मस्ती और मजा करते हैं। क्रिसमस के मौके पर दोस्तों और परिवारजनों को तोहफे देना, उनके साथ मिलकर टेस्टी डिशेज खाते हैं और बाहर घूमने-फिरने जाते हैं। इसके लिए हम दिल्ली-एनसीआर की कुछ ऐसी जगहों (Christmas destinations Delhi) के बारे में बताने वाले हैं, जो क्रिसमस के मौके पर खास सजाई जाती हैं और यहां आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर काफी अच्छा क्रिसमस एक्सपीरिएंस कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिसमस  ईव के साथ ही एक बार फिर फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। क्रिसमस आते ही लोग न्यू ईयर के सेलिब्रेशन की तैयारियां भी शुरू कर देते हैं। इस दौरान हर जगह फेस्टिव सीजन की रौनक देखने को मिलती है। देश की राजधानी दिल्ली में भी इस समय अलग ही नजारे देखने को मिलते हैं। हर तरफ रोशनी जगमगाती बिल्डिंग्स और क्रिसमस ट्री दिखाई देते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली-एनसीआर क्रिसमस  के दौरान घूमने के लिए परफेक्ट जगह है।

    अगर आप भी इस क्रिसमस कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं बना पाए हैं, तो दिल्ली-एनसीआर (places to visit in Delhi-NCR Christmas) की इन जगहों पर यह फेस्टिवल सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये जगहें-

    यह भी पढ़ें-  Christmas पर जन्नत से कम नहीं लगते दिल्ली के 5 Church, दिखाई देती है अनोखी धूम

    दिल्ली हाट

    क्रिसमस के दौरान अगर आप परफेक्ट फेस्टिव वाइव्स लेना चाहते हैं, तो दिल्ली हाट आपके लिए एक परफेक्ट जगह साबित होगी। आप यहां ओपन मार्केट का मजा ले सकते हैं। आपको यहां हैंडिक्राफ्ट के कई सारे सामान मिलेंगे, जो आपको पूरे भारत की सांस्कृतिक विरासत दर्शाता है। साथ ही फेस्टिव सीजन के दौरान आपको यह मार्केट क्रिसमस-थीम पर सजा मिलेगा, जहां आप बहुत कुछ खरीद सकते हैं।

    कनॉट प्लेस

    कनॉट प्लेस को अगर दिल्ली वालों की जान कहें, तो यह बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। यह शहर की सबसे ज्यादा चहल-पहल वाली जगह है, तो दिल्ली के लोगों की पहली पसंद भी है। खासकर साल के इस समय यह जगह वंडरलैंड में बदल जाती है। पूरी जगह को खूबसूरत रोशनी और सजावट से सजाया गया है, जिससे एक जादुई माहौल बन रहा है।

    इंडिया गेट

    इंडिया गेट दिल्ली की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। यह पूरे साल घूमने के लिए लोगों की पहली पसंद रहता है, लेकिन क्रिसमस के दौरान यह और भी मनमोहक हो जाता है। इस स्मारक को बेहद खूबसूरती से सजाया जाता है और यहां मौजूद आसपास के बगीचों को क्रिसमस पेड़ों और सजावट से सजाया जाता है।

    साकेत

    क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए साकेत भी एक बढ़िया जगह है। यहां कई मॉल्स और गार्डन्स मौजूद हैं, जो क्रिसमस के दौरान काफी खूबसूरत तरीके से सजाए जाते हैं।

    क्रिसमस के दौरान, मॉल को रोशनी, क्रिसमस ट्री और कई तरह के प्रदर्शन फेस्टिव सीजन के जश्न को दोगुना कर देते हैं।

    साइबर हब

    गुरुग्राम में मौजूद साइबर हब भी काफी चहल-पहल वाला और सेलिब्रेशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह है। साल के पूरे दिन यहां खूब रौनक रहती है। खासकर क्रिसमस के दौरान, यह जगह फेस्टिव वाइव्स देती है, जो लोगों को खूब भाता है।

    यह भी पढ़ें-  Delhi के इस बाजार में किलो के हिसाब से मिलते हैं कपड़े, बजट में हो जाएगी सर्दियों की पूरी शॉपिंग