Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Christmas पर जन्नत से कम नहीं लगते दिल्ली के 5 Church, दिखाई देती है अनोखी धूम

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 06:09 PM (IST)

    क्रिसमस की तैयारियां कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। दिल्ली भी क्रिसमस मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कई मॉल्स और कैफे इसके लिए सज चुके हैं लेकिन यहां के चर्च की बात ही कुछ और होती है (Christmas Church decorations 2024)। क्रिसमस मासेस से लेकर खूबसूरत सजावट सजावट तक दिल्ली के 5 चर्च में क्रिसमस के मौके पर अनोखा अनुभव मिलती है।

    Hero Image
    Christmas पर ये 5 Church जरूर करें विजिट (Picture Courtesy: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Famous Church: क्रिसमस (Merry Christmas 2024) का त्योहार आ चुका है और दिल्ली में इसकी धूम चारों ओर देखने को मिल सकती है। कैफेज से लेकर शॉपिंग मॉल्स तक क्रिसमस के रंग में रंगे हुए हैं। क्रिसमस की सजावट, क्रिसमस कैरोल, तरह-तरह की डिशेज और लोगों के चेहरे की खुशी इस त्योहार को बेहद खास बनाती है। इस मौके पर हम लोग पार्टी करते हैं, घूमने जाते हैं और बाहर छाए क्रिसमस के आनंद का लुत्फ उठाते हैं, लेकिन ऐसे में चर्च जाकर क्रिसमस सेलिब्रेट करना न भूलें। इसलिए हम यहां दिल्ली के 5 मशहूर चर्च (Christmas Church decorations 2024) के बारे में आपको बताने वाले हैं। क्रिसमस के मौके पर यहां खास आयोजन होता है और दूर-दूर से लोग यहां क्रिसमस का आयोजन देखने आते हैं। आइए जानें क्रिसमस के लिए दिल्ली के कुछ चर्च।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल

    दिल्ली के सबसे बड़े और सबसे फेमस चर्चों में से एक है- सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल। यह चर्च अपनी गोथिक आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। क्रिसमस के मौके पर यह चर्च रंग-बिरंगे रोशनी से जगमगा उठता है। यहां दिल्ली और इसके आस-पास रहने वाले कई लोग क्रिसमस मनाने आते हैं। इसलिए यहां सही समय से पहुंचना जरूरी है। नहीं तो आपको लंबी लाइन में घंटों खड़े रहना पड़ सकता है। इसका सबसे नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन पटेल चौक है।

    यह भी पढ़ें: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए हैं Christmas Outfit, तो यहां से ले सकते हैं लास्ट मिनट आइडियाज

    सेंट जेम्स चर्च

    सेंट जेम्स चर्च भी दिल्ली के सबसे पुराने चर्च में से एक है। यह दिल्ली में कशमीरी गेट के पास है और इसका खास ऐतिहासिक महत्व भी है। यह चर्च अपनी शांत और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए भी जाना जाता है। क्रिसमस के मौके पर यहां विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं। इस चर्च का सबसे नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन कशमीरी गेट है।

    सेंट मैरी कैथोलिक चर्च

    यह चर्च भी बेहद पुराना है और दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित है। अपनी ऐतिहासिक इमारत के लिए जाना जाने वाला यह चर्च क्रिसमस पर जाने के लिए बेस्ट है। चर्च की दीवारों पर क्राइस्ट और मैरी के जीवन से जुड़ी पेंटिंग्स बनी हुई हैं। यहां जाने के लिए सबसे नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन लाल किला और चांदनी चौक हैं।

    सेंटेनरी मेथोडिस्ट चर्च

    यह चर्च अपनी आधुनिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। क्रिसमस के मौके पर यहां कैरोलिंग और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह लोधी रोड पर स्थित है और यहां जाने के लिए जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन पर उतरें।

    कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन

    यह चर्च अपनी भव्य इमारत के लिए जाना जाता है। क्रिसमस के मौके पर यहां मिडनाइट मास आयोजित किया जाता है। यह चर्च स्पिरिचुएलिटी और आर्ट के लिए जाना जाता है। यहां जाने के लिए सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सबसे नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन है।

    इन चर्चों के अलावा दिल्ली में कई अन्य चर्च भी हैं जो क्रिसमस के मौके पर खूबसूरती से सजाये जाते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी चर्च चुन सकते हैं। दिल्ली के इन चर्चों में जाकर आप क्रिसमस का त्योहार एक अलग ही अंदाज में मना सकते हैं। यहां आपको शांति और आनंद का अनुभव होगा।

    क्रिसमस के मौके पर दिल्ली घूमने का प्लान बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें-

    • ट्रैफिक- क्रिसमस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक काफी ज्यादा रहता है। इसलिए आप पहले से ही इस सिचुएशन को ध्यान में रखते हुए घर से बाहर निकलें।
    • होटल- अगर आप दिल्ली में रुकने का प्लान बना रहे हैं तो पहले से ही होटल बुक कर लें।
    • खाना- दिल्ली में आपको कई तरह के रेस्तरां मिल जाएंगे जहां आप क्रिसमस की खास मील का मजा ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: इन संदेशों के साथ क्रिसमस बनाएं और भी खास, दोस्तों को भेजें ये प्यार भरे मैसेज