Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुकून चाहते हैं तो घूम लें भारत की ये 5 जगहें, दोस्त हों या पार्टनर; हर ट्रैवलर के लिए हैं परफेक्ट

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 10:35 AM (IST)

    आज के समय में हर कोई घूमना चाहता है नई जगहों को देखने से मन को सुकून म‍िलता है। भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं जहां आपको अपनी एक लाइफ में एक बार जरूर जाना चाह‍िए। आप यहां दोस्‍तों और पार्टनर के साथ जा सकते हैं। ये जगहें नेचर लवर के ल‍िए बेस्‍ट हैं। साथ ही ये जगहें एडवेंचर और शांत वातावरण का अनुभव कराती हैं।

    Hero Image
    भारत की ये जगहें हैं बेस्‍ट (Image Credit- AI Generated)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍‍क, नई द‍िल्‍ली। आज के समय में घूमना-फ‍िरना भला क‍िसे नहीं अच्‍छा लगता है। जब हम नई-नई जगहों काे एक्‍सप्‍लोर करते हैं तो इससे हमारे मन को सुकून म‍िलता है। क‍िसी को ह‍िल स्‍टेशन पर जाना पसंद होता है ताे कोई समुद्र के क‍िनारे बैठकर चि‍ल करता है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां जाकर आपको जन्‍नत वाली फील‍िंग आती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत की कुछ जगहों को वीकेंड में भी एक्सप्लोर किया जा सकता है। अगर आप सोलो ट्रैवलर हैं या दोस्‍तों और पार्टनर के साथ घूमने जाना चाहते हैं तो आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाह‍िए। आज हम आपको भारत की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर जाना चाह‍िए। आइए जानते हैं -

    श‍िमला-मनाली

    जब भी घूमने की बात आती है तो ह‍िमाचल प्रदेश का नाम जरूर लि‍या जाता है। शि‍मला-मनाली ऐसी जगहें हैं जो आपको जन्‍नत की सैर कराती हैं। चाहे गर्मी का मौसम हो या सर्दियों का, आपको यहां घूमकर दोगुना मजा आ सकता है। आप यहां गर्मियों में ट्रैक‍िंग कर सकते हैं तो वहीं सर्दियों में स्‍कीइंग का मजा ले सकते हैं। हनीमून के ल‍िए भी ये जगहें बेस्‍ट डेस्‍ट‍िनेशन मानी जाती हैं।

    लेह-लद्दाख​

    शायद ही कोई ऐसा हो जो लेह-लद्दाख जाने की ख्‍वाह‍िश न रखता हो। यहां बर्फ से ढके पहाड़ और नीला आसमान आपका मन मोह सकती हैं। ज्‍यादातर लोग यहां बाइक ट्रिप प्‍लान करते हैं। ये बहुत ही शांत जगह है। हर एडवेंचर लवर को लेह-लद्दाख जाने का सपना होता है। आप यहां पर मठाें के अलावा पैंगोंग लेक, खारदुंग ला पास, नुब्रा वैली जा सकते हैं।

    गोवा​

    गोवा अपनी बीच पार्टी, वॉटर स्पोर्ट्स और नाइट लाइफ के ल‍िए पूरी दुन‍िया में फेमस है। ये सब करना सभी को पसंद होता है। ऐसे में अगर आप शानदार नाइटलाइफ एन्जॉय करना चाहते हैं तो ब‍िना देर क‍िए गोवा न‍िकल जाइए। आप यहां दोस्‍तों के साथ खूब एन्‍जॉय कर पाएंगे।

    कसोल

    अगर आप नेचर लवर हैं और एडवेंचर का भी शौक रखते हैं तो हि‍माचल प्रदेश के कसोल से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। सोलो ट्रैवलर के ल‍िए ये जगह बेस्‍ट है। हालांक‍ि आप यहां दोस्‍तों के साथ भी मस्‍ती कर सकते हैं। कसोल का नजारा एकदम स्वर्ग जैसा लगता है। यहां की खूबसूरती मन मोह लेती है।

    कूर्ग

    कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां का शांत वातावरण और हरा भरा नजारा मन को सुकून पहुंचाने का काम करता है। आप जब भी कूर्ग जाएं तो यहां कॉफी के बागानों को देखना न भूलें। ये हनीमून के ल‍िए भी बेस्‍ट डेस्‍ट‍िनेशन है।

    यह भी पढ़ें- अंडमान-निकोबार घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें

    यह भी पढ़ें- म‍िल ही गया 'पर‍ियों के देश' का पता! ऋषिकेश से है स‍िर्फ 2 घंटे की दूरी; यहां पढ़ें पूरा ट्रैवल गाइड