Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Adventure Sports के ल‍िए फेमस हैं ह‍िमाचल प्रदेश की ये जगहें, पूरा होगा कुछ नया करने का सपना

    हिमाचल प्रदेश एडवेंचर और नेचुरल ब्‍यूटी के ल‍िए फेमस है। यहां हर तरह के ट्रैवलर आकर्षित हो जाते हैं। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश जाने की सोच रहे हैं ताे आपको इन एडवेंचर स्पोर्ट्स को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल कर लेना चाह‍िए। यह अनुभव आपकी यात्रा को और भी रोमांचक और यादगार बना देगा। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Mon, 21 Apr 2025 04:37 PM (IST)
    Hero Image
    ह‍िमाचल प्रदेश में इन जगहों पर एडवेंचर स्‍पोर्ट्स कर ले सकते हैं मजा। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। भारत में घूमने के ल‍िए कई जगहें मौजूद हैं। ये आपको जन्‍नत का एहसास कराती हैं। यहां आपको पहाड़, हरि‍याली, बीच, ऐत‍िहास‍िक इमारतें और रेत जैसे सब कुछ देखने को म‍िलता है। यही कारण है क‍ि भारत को व‍िव‍िधता का देश कहा जाता है। गर्मी में ज्यादातर लोग घूमने के ल‍िए पहाड़ों की यात्रा करना पसंद करते हैं। यहां वे सुकून भरे पल ब‍िता सकते हैं। ज्‍यादातर लोग ह‍िमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड का ही रुख करते हैं। द‍िल्‍ली से आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज हम आपको अपने इस लेख में ह‍िमाचल प्रदेश के बारे में बताने जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश सिर्फ अपनी बर्फीली वादियों, खूबसूरत पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए ही नहीं, बल्कि रोमांच और साहसिक खेलों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं तो ये जगह आपके ल‍िए परफेक्‍ट है। यहां आपको कुछ न कुछ नया एक्‍सपीर‍ियंस करने को म‍िल सकता है। आज हम आपको एडवेंचर स्‍पोर्ट्स के बारे तमें बताने जा रहे हैं। अगर आप ह‍िमाचल प्रदेश जा रहे हैं तो इन्‍हें जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    रिवर राफ्टिंग- कुल्लू-मनाली

    र‍िवर राफ्ट‍िंग ज्‍यादातर लोगों को पसंद आती है। ऐसे में आप कुल्‍लू मनाली में ब्यास नदी में र‍िवर राफ्ट‍िंग एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा गोब‍िंद सागर, चमेरा झील, राची और चि‍नाब नद‍ियों में भी र‍िवर राफ्ट‍िंग का मजा ले सकते हैं। यहां भरपूर आनंद लेना हर क‍िसी का सपना होता है।

    रॉक क्लाइम्बिंग- मनाली और धर्मशाला

    अगर आपको ऊंचाई से ब‍िल्‍कुल भी डर नहीं लगता है तो रॉक क्लाइम्बिंग एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। मनाली और धर्मशाला की चट्टानें शुरुआती और प्रोफेशनल दोनों तरह के लोगों के लिए परफेक्‍ट हैं। एक बार आपको जरूर ट्राई करना चाह‍िए।

    यह भी पढ़ें: इन Adventure Sports को करने के ल‍िए चाहिए ज‍िगरा, हिम्‍मत है तो लाइफ में एक बार जरूर लें मजा

    स्कीइंग- सोलंग वैली और कुफरी

    पहाड़ों पर स्कीइंग करने का एक अलग ही अनुभव होता है। सोलंग वैली और कुफरी स्कीइंग के लिए फेमस हैं। यहां शुरुआती लोगों के लिए ट्रेनिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा आप यहां पर‍िवार के लोगों के साथ भी खूब एंजॉय कर सकते हैं। ये जगह बेहद खूबसूरत है।

    पैराग्लाइडिंग- मनाली

    हिमालय की हवा को महसूस करना है तो आपको पैराग्लाइडिंग का मजा जरूर लेना चाह‍िए। यहां आप खूबसूरत नजारों और बेहतरीन मौसम का मजा ले सकते हैं। मनाली में सोलंग घाटी, फातरू, बिजली महादेव, कांगड़ा घाटी पर पैराग्लाइडिंग का लुत्‍फ उठाया जा सकता है। इसे करने के ल‍िए आपकी उम्र 14 साल से ज्‍यादा होनी चाह‍िए।

    माउंटेन बाइकिंग- स्पीति वैली और शिमला

    अगर आपको बाइकिंग पसंद है और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से डर नहीं लगता है, तो माउंटेन बाइकिंग जरूर ट्राई करें। स्पीति वैली, शिमला, जलोरी पास और नारकंडा जैसे ट्रैक आपको थ्रिल और नेचर दोनों का मजा देंगे।

    यह भी पढ़ें: Bunjee Jumping से लेकर Giant Swing तक, ऋषिकेश में जरूर ट्राई करें 5 एडवेंचर स्‍पोर्ट्स