Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के बाद क्यों महिलाओं का बढ़ने लगता है वजन, कम ही लोग जानते हैं इसके पीछे की वजह

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 01:37 PM (IST)

    कई महिलाओं की शिकायत होती है कि शादी से पहले वे पतली थीं लेकिन अब उनका वजन बढ़ने (Weight Gain After Marriage) लगा है। यह बेहद आम समस्या है जिससे कई महिलाएं परेशान रहती हैं। हालांकि सवाल यह है कि ऐसा क्यों होता है। किन वजहों से शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। इस आर्टिकल में हम इन्हीं कारणों के बारे में बताने वाले हैं।

    Hero Image
    Women Weight Gain: शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने के क्या हैं कारण? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ना (Weight Gain After Marriage) एक आम बात है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोग इसे सिर्फ आलस या खानपान की आदतों में बदलाव से जोड़ते हैं, लेकिन इसके (Weight Gain in Women) पीछे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कारण (Post Marriage Weight Gain Reasons) भी छिपे होते हैं। इन वजहों के बारे में हम इस आर्टिकल में बताने वाले हैं। आइए जानें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के बाद क्यों महिलाओं का बढ़ जाता है वजन? (Why Women Gain Weight After Marriage)

    शारीरिक कारण:

    • हार्मोनल बदलाव- शादी के बाद महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, खासकर प्रेग्नेंसी के दौरान। ये बदलाव वजन बढ़ाने में योगदान कर सकते हैं।
    • मेटाबॉलिज्म में बदलाव- उम्र के साथ-साथ महिलाओं का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे कैलोरी बर्न करने की क्षमता कम हो जाती है।
    • नींद की कमी- शादी के बाद नई जिम्मेदारियों के कारण महिलाओं की नींद पूरी नहीं हो पाती है। नींद की कमी से तनाव बढ़ता है, जिससे वजन बढ़ सकता है

    यह भी पढ़ें: इसलिए ही तो कम नहीं हो रहा वेट! Weight Loss के ये 6 मिथक कर देंगे वजन घटाना मुश्किल

    मानसिक कारण:

    • तनाव- शादी के बाद नई जिम्मेदारियों और लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण महिलाओं में तनाव बढ़ सकता है। तनाव से कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ता है, जिससे भूख बढ़ती है और वजन बढ़ता है।

    • इमोशनल ईटिंग- कई महिलाएं स्ट्रेस या इमोशनली परेशान होने पर ज्यादा खाना खाती हैं, जिससे वजन बढ़ता है।

    सामाजिक कारण:

    • खानपान की आदतें- शादी के बाद महिलाओं की खानपान की आदतों में बदलाव आ सकता है। पारिवारिक समारोहों और सामाजिक आयोजनों में अक्सर ज्यादा तला-भुना और मीठा खाना खाया जाता है, जिससे वजन बढ़ता है।
    • फिजिकल एक्टिविटी में कमी- शादी के बाद कई महिलाओं की फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। नई जिम्मेदारियों और समय की कमी के कारण वे एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं।
    • सामाजिक दबाव- कुछ समाजों में शादी के बाद महिलाओं के मोटे होने को अच्छा माना जाता है। इस सामाजिक दबाव के कारण भी महिलाओं का वजन बढ़ सकता है।

    वजन बढ़ने से होने वाली समस्याएं

    • डायबिटीज- मोटापा डायबिटीज का एक अहम कारण है।
    • दिल की बीमारियां- मोटापा दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है।
    • जोड़ों में दर्द- ज्यादा वजन जोड़ों पर दबाव डालता है, जिससे दर्द और गठिया हो सकता है।
    • इनफर्टिलिटी- मोटापा महिलाओं में इनफर्टिलिटी का एक कारण बन सकता है
    • डिप्रेशन- मोटापा महिलाओं में डिप्रेशन के खतरे को बढ़ाता है।

    वजन को कंट्रोल करने के लिए क्या करें?

    • हेल्दी डाइट- फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें।
    • नियमित एक्साइज- हर दिन कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें।
    • पूरी नींद- हर रात 7-8 घंटे की नींद लें।
    • स्ट्रेस मैनेजमेंट- योग, ध्यान या अन्य स्ट्रेस रिलीविंग एक्टिविटीज की प्रैक्टिस करें।
    • डॉक्टर से सलाह लें- अगर आपको वजन कम करने में परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें: बॉडी को सही शेप में रखने के लिए रोज इतने मिनट करें वॉक, फटाफट कम होने लगेगी शरीर की चर्बी!