Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sleep Divorce के मामले में भारत नंबर वन, ग्लोबल सर्वे से जानें यहां क्यों अलग हो रहे कपल्स

    बीते कुछ दिनों से दुनियाभर में Sleep Divorce का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच हाल ही में एक ग्लोबल स्लीप सर्वे सामने आया है जिसमें पता चला कि भारत में पूरी दुनिया में स्लीप डिवोर्स में नंबर वन है। यहां करीब 78% कपल्स अलग-अलग सोना पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस सर्वे के बारे में विस्तार से।

    By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Sat, 08 Mar 2025 07:31 PM (IST)
    Hero Image
    भारत में सबसे ज्यादा मिले स्लीप डिवोर्स के मामले (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बदलती लाइफस्टाइल में हमारा जीवन भी काफी बदलने लगा है। इन दिनों सिर्फ हमारा रहन-सहन की नहीं, बल्कि रिश्तों को निभाने का तरीका भी काफी बदल चुका है। यही वजह है कि आजकल रिलेशनशिप से जुड़ी कई तरह के ट्रेंड्स और शब्द आए दिन सुनने को मिलते रहते हैं। स्लीप डिवोर्स इन्हीं में से एक है, जो इन दिनों भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस ग्लोबल स्लीप सर्वे में नींद से जुड़ी कई सारे खुलासे हुए। इस सर्वे में पता चला कि किन वजहों से सबसे ज्यादा नींद खराब होती है और इनमें नंबर वन पर स्ट्रेस था, जो नींद की कमी का पहला कारण था। इसके अलावा इस सर्वे में स्लीप डाइवोर्स के आंकड़े भी सामने आए।

    भारत में सबसे ज्यादा स्लीप डिवोर्स

    सर्वे में मुताबिक स्लीप डाइवोर्स के मामले में भारत नंबर वन पर है। यहां 78% कपल्स इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। यहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं को नींद से जुड़ी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं सर्वे में यह भी पता चला कि किन वजहों से सबसे ज्यादा नींद में खलल होता है।

    यह भी पढ़ें- Situationship के बाद सीर‍ियस Relationship में आने का है मन? काम आएंगे 4 ट‍िप्‍स; जीवन भर बना रहेगा प्‍यार

    इन वजहों में साथी का खर्राटे लेना, जोर-जोर से सांस लेना या हांफना (32%), बेचैनी (12%), नींद का खराब शेड्यूल (10%) और बेड पर स्क्रीन का इस्तेमाल (8%) शामिल हैं। वहीं, सर्वे में स्लीप डिवोर्स के मामले में स्पील 67% के साथ चीन दूसरे और दक्षिण कोरिया 65% के साथ तीसरे नंबर पर है।

    अलग-अलग सोने का नतीजा-

    इस सर्वे में यह भी बताया गया कि स्लीप डिवोर्स फॉलो कर रहे कपल्स के रिश्ते में इसका क्या असर पड़ा। अलग-अलग सोने के बाद 65% लोगों से बेहतर आराम बेहतर किया। वहीं 31% कहते हैं कि उनके रिश्ते में सुधार हुआ है, लेकिन 30% का मानना है कि इससे रिश्ता खराब हो गया। वहीं, 28% लोगों का मानना है कि इससे उनकी सेक्स लाइफ बेहतर हुई, लेकिन 22% लोगों का इससे विपरीत विचार था।

    क्या स्लीप डिवोर्स?

    आमतौर पर शादी के बाद पति-पत्नी एक ही बिस्तर पर साथ सोते हैं। लंबे समय से ऐसी ही परंपरा चली आ रही है, लेकिन हाल ही के कुछ समय में 'स्लीप डिवोर्स' नाम का एक नया चलन सामने आया, जो देखते ही देखते कपल्स के बीच लोकप्रिय होता चला गया। यह एक ऐसी ट्रेंड है, जिसमें कपल अलग-अलग कमरों या बिस्तरों पर सोते हैं।

    इसे फॉलो करने वाले कपल भले ही शारीरिक रूप से अलग होते हैं, लेकिन इमोशनली एक-दूसरे से कनेक्ट रहते हैं। आमतौर पर बेहतर नींद और रिश्ते में प्यार बरकरार रखने के मकसद से लोग ऐसा करते हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या है Girlhood Fomo, 30 की उम्र के बाद महिलाओं में देता है अकेलेपन की आहट, ऐसे निकलें इससे बाहर

    Source

    • ResMed’s 2025 Global Sleep Survey: https://sleepsurvey.resmed.com/