Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप में भी हैं ये 7 आदतें, तो समझ लें आप ही हैं अपने सबसे बड़े दुश्मन

    अक्सर हमारे सबसे बड़े दुश्मन हम खुद ही होते हैं लेकिन इस ओर हमारा ध्यान ही नहीं जाता है। हमारे अंदर कुछ ऐसी आदतें (Self-destructive Habits) हो सकती हैं जो जाने-अनजाने में हमें आगे बढ़ने से रोकती हैं और इस वजह से सफलता हासिल करने में हमें काफी अड़चनें आने लगती हैं। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताने वाले हैं।

    By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Tue, 03 Dec 2024 05:30 PM (IST)
    Hero Image
    इन आदतों से खुद को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं आप (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Self-awareness Tips: हम सभी अपने जीवन में सफलता और खुशी चाहते हैं, लेकिन कई बार हम अनजाने में ही अपने ही दुश्मन बन जाते हैं। अपनी कुछ आदतों और सोच के तरीके के कारण हम अपनी प्रगति को रोक देते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 7 आदतें (Self-destructive Habits) जो बताती हैं कि आप खुद के ही दुश्मन बन गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुद को नुकसान पहुंचाती हैं ये आदतें

    • नकारात्मक सोच- अगर आप हमेशा नकारात्मक सोचते हैं, तो आप अपने मन में असफलता का बीज बो रहे हैं। इसके कारण आपको अपने आस-पास कुछ भी अच्छा नजर नहीं आता और सिर्फ निराशा ही हाथ लगती है। नकारात्मक विचार आपके आत्मविश्वास को कमजोर करते हैं और आपको आगे बढ़ने से रोकते हैं।
    • आलस- आलस आपकी सबसे बड़ी दुश्मन है। यदि आप हर काम को टालते रहते हैं, तो आप अपने लक्ष्यों को कभी हासिल नहीं कर पाएंगे। इससे आप हमेशा अपने जीवन में पीछे रह जाते हैं।
    • असुरक्षा- असुरक्षा के कारण आप दूसरों से तुलना करने लगते हैं और अपनी कमियों पर फोकस करते हैं। यह आपको मानसिक रूप से कमजोर बनाता है। ऐसा करने से आप सिर्फ दूसरों की उपलब्धियों पर ही ध्यान देते हैं और खुद को और से कम मानने लगते हैं, जो सफलता के रास्ते में रोड़ा बन सकता है।
    • अतीत में जीना- अगर आप अतीत की गलतियों में फंसे रहते हैं, तो आप वर्तमान में जी नहीं पाएंगे। अतीत को भूलकर अपने आज को बेहतर बनाने के लिए काम करें।
    • भविष्य की चिंता- भविष्य की चिंता करने से आप वर्तमान में होने वाले अवसरों को खो देते हैं। अपने आज में जीएं और भविष्य के लिए योजना बनाएं, लेकिन सिर्फ उनके बारे में सोचते न रहें।
    • दूसरों को दोष देना- अगर आप अपनी गलतियों के लिए दूसरों को दोष देते हैं, तो आप खुद में कभी सुधा नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपनी गलतियों को स्वीकार करें और उनसे सीखें।
    • ओवर कॉन्फीडेंस- जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास भी हानिकारक हो सकता है। यह आपको गलत फैसले लेने के लिए प्रेरित कर सकता है। इसकी वजह से आप अक्सर अपना नुकसान कर बैठते हैं।

    यह भी पढ़ें: जिंदगी बदल देंगी सुबह की ये आदतें, हेल्दी रहने के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी को भी मिलेगा बढ़ावा

    अगर आपके अंदर भी ऐसी आदतें हैं, तो आपको खुद में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। इन बदलावों की मदद से ही आप अपने जीवन में आगे बढ़ पाएंगे।

    खुद में सुधार करने के लिए क्या करें?

    • सकारात्मक सोच बनाएं- सकारात्मक सोच आपको एनर्जेटिक बनाती है और आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करती है।
    • आलस को छोड़ दें- खुद को चुनौती दें और नए काम करने की कोशिश करें।
    • कमजोरियों में सुधार- अपनी उपलब्धियों पर गर्व करें और अपनी कमजोरियों पर काम करें।
    • अतीत को भूलें- अपने अतीत से सीख लेकर आगे बढ़ जाएं। हमेशा अपने आज में जीने की कोशिश करें। अतीत का बोझ अपने कंधों से उतार करके आगे बढ़ें।
    • दूसरों को दोष देना बंद करें- अपनी गलतियों को स्वीकार करें और उनसे सीखें। दूसरों को दोष देने से मन में सिर्फ कड़वाहट ही रहती है।
    • अपनी सीमाएं समझें- इस बारे में समझने की कोशिश करें कि आपकी सीमाएं क्या हैं और जरूरत पड़ने पर दूसरों से सलाह लें और उन्हें महत्व दें।

    यह भी पढ़ें: Slow Living है जिंदगी जीने का नया तरीका, तनाव रहेगा दूर और प्रोडक्टिविटी में भी होगा इजाफा