फोन में दूसरे नाम से नंबर सेव करना या रात भर चैटिंग... कहीं आपके रिश्ते में भी तो नहीं हो रही 'माइक्रो चीटिंग'?
आजकल रिलेशनशिप में 'माइक्रो-चीटिंग' एक आम समस्या बन गई है, जिसमें पार्टनर से छिपकर किसी और से डिजिटल या इमोशनल इंटिमेसी शामिल है।

क्या होती है माइक्रो-चीटिंग? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में रिलेशनशिप से जुड़ा एक शब्द काफी सुनने को मिलता है, जिसे माइक्रो-चीटिंग कहते हैं। आमतौर पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ फिजिकल इंटिमेसी को ही चीटिंग में गिना जाता है, लेकिन अब लोग उन छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दे रहे हैं, जिन्हें पहले इग्नोर कर दिया जाता था।
पार्टनर के पीठ पीछे सोशल मीडिया पर किसी को रात-रात भर मैसेज करना, उसके रील्स लाइक करना, फ्लर्टी कमेंट्स करना या उसका नंबर किसी और नाम से सेव करना ये सब कुछ माइक्रो-चीटिंग कहलाते हैं, जो रिश्ते को दीमक की तरह खोखला कर देते हैं। कई लोग इन्हें मामूली बात समझ लेते हैं, लेकिन इनके कारण अच्छा भला रिश्ता भी बिखर सकता है। आइए जानें कैसे।
क्या है माइक्रो-चीटिंग?
आसान शब्दों में कहें, तो इमोशनल और डिजिटल लेवल पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ इंटिमेट होना, फ्लर्ट करना या रिश्ते के बीच में उसे जगह देना माइक्रो-चीटिंग कहलाता है। आप किसी के साथ कमिटेड हैं, लेकिन फिर भी किसी तीसरे व्यक्ति से दिनभर छिप-छिपकर बाते करते हैं, उनकी सारी रील्स लाइक करते हैं, कमेंट्स करते हैं और पार्टनर के सामने इसे इनोसेंट फ्लर्ट बताते हैं।
यहां समझने वाली बात है कि किसी की रील लाइक करना, कमेंट करना या किसी से बात करना गलत नहीं है। ये परेशानी की वजह तब बन जाती है, जब आप ये चीजें अपने पार्टनर से छिपाने लगते हैं, इनके बारे में झूठ बोलने लगते हैं या उस तीसरे व्यक्ति से अपने पार्टनर की तुलना करने लगते हैं।
इस वजह से रिश्ता धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है, आपका पार्टनर इनसेक्योर हो सकता है या उसके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। इसलिए माइक्रो-चीटिंग भी फिजिकल चीटिंग की तरह ही ब्रेकअप की वजह बन सकता है।
डिजिटल दौर में सावधानी की जरूरत
अपने रिश्ते को इस जहर से बचाने के लिए कम्युनिकेशन और बाउंड्रीज बहुत जरूरी हैं। रिश्तों में ट्रांसपेरेंसी होनी चाहिए, ताकि किसी में इनसेक्योरिटी की भावना न आए। अगर आप कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसके लिए लगता है कि आपको इसे अपने पार्टनर से छिपाने की जरूरत है, उसे वहीं रोक दें। ऐसा कुछ भी करना आपके रिश्ते के लिए मुसीबत बन सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।