विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गलती पार्टनर की और दोषी आप? रिश्ते में 'इमोशनल मैनिपुलेशन' के ये डेंजर सिग्नल बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

हेल्दी रिश्ते के लिए विश्वास और ईमानदारी जरूरी है, लेकिन इमोशनल मैनिपुलेशन इसे कमजोर कर सकता है।

आपका पार्टनर भी तो नहीं कर रहा इमोशनली मैनिपुलेट? (AI Generated Image)

आपका पार्टनर भी तो नहीं कर रहा इमोशनली मैनिपुलेट? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी हेल्दी रिश्ते के लिए जरूरी है कि आपस में विश्वास हो और ईमानदारी हो। अगर पार्टनर आपकी भावनाओं से खेलना शुरू कर दें या अपनी गलती होने पर भी आपको ही दोषी ठहराने लगे, तो ये आपके रिश्ते की नींव को हिला सकता है। 

अपनी गलती न मानना या खुद की गलती छिपाने के लिए दूसरे को दोष देना इमोशनल मैनिपुलेशन कहलाता है। इसके कारण रिश्ते में दरार आ सकती है और लगातार इमोशनल मैनिपुलेशन का शिकार होने की वजह से व्यक्ति का आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। आइए जानें रिश्ते में इमोशनल मैनिपुलेशन को कैसे पहचान सकते हैं और इससे कैसे निपटें। 

बात पलट देना 

अगर आप किसी बारे में बात कर रहे हैं और पार्टनर की गलती सामने आती है, तो वो तुरंत बात को घुमा देता है। वो बात को असली मुद्दे से हटाकर ऐसे घुमाते हैं कि वो ही विक्टिम नजर आने लग जाएं। 

गिल्ट ट्रिपिंग

मैनिपुलेटिव पार्टनर अपनी गलती पर मांफी मांगनेके बजाय आपको ही गिल्ट में भेजने की कोशिश करता है। वो ऐसे दिखाता है, जैसे उसे कितना बुरा लगा या मानसिक रूप से बहुत परेशान है और आप उसकी परेशानी को समझ नहीं रहे हैं। ऐसा करके वो आपका ध्यान गलती से हटाना चाहते हैं और आपको गिल्ट महसूस करवाना चाहते हैं। 

गैसलाइटिंग 

अपनी गलती मानने के बजाय वो आपकी याददाश्त या समझ पर सवाल उठाते हैं। वो बात को इस तरीके से पेश करते हैं, जिससे लगे कि आपका याददाश्त कमजोर है या आपको बात समझने में भूल हो गई है। ऐसा करके वो खुद की बात से ध्यान हटाकर आपको ही दोषी या नसमझ ठहराने की कोशिश करते हैं। 

पुरानी बातों को बीच में लाना

इमोशनली मैनिपुलेटिव पार्टनर अपनी आज की गलती से ध्यान हटाने के लिए आपकी किसी पुरनी गलती को बीच में ले आते हैं कि तुमने भी तो ऐसा किया था और मेरी बात पर इतना ओवर-रिएक्ट किया जा रहा है। ऐसा वो बात से ध्यान हटाने के लिए करते हैं, ताकि आप डिफेंसिव हो जाएं। 

ताने की तरह माफी मांगना

ऐसे लोग कभी भी दिल से अपनी गलती नहीं मानते। वो मांफी ऐसे मानते हैं, जैसे लड़ाई खत्म करने या विवाद से बचने के लिए गलती मान रहे हैं। 

अगर पार्टनर बार-बार इन तरीकों से इमोशनली मैनिपुलेट कर रहा है, तो ये रिश्ता बहुत लंबे समय तक चलना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही, इसके कारण मेंटल स्ट्रेस बढ़ता है, जो आत्मविश्वास को भी कम कर सकता है।