विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिश्ते में सब कुछ था, फिर भी पार्टनर ने दे दिया धोखा; आखिर वफादारी के बदले क्यों मिलती है बेवफाई?

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:00 AM (IST)

रिश्तों में वफादारी के बावजूद पार्टनर के धोखा देने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जो हर परिस्थिति में अलग होती हैं।

पार्टनर के धोखा देने की वजहें बहुत सी हैं (Image Source: AI Generated)

पार्टनर के धोखा देने की वजहें बहुत सी हैं (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों रिलेशनशिप और धोखा ये दो तो बातें सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसमें सबसे बड़ा सवाल यही है कि एक व्यक्ति के रिश्ते में लॉयल रहने के बाद भी पार्टनर धोखा क्यों देता है? 

ऐसे में यह समझने की जरूरत है कि जो लोग रिलेशनशिप में चीट करते हैं, उसक वजहें हर बार हर परिस्थिति में अलग हो सकती हैं। आइए उन सामान्य वजहों पर एक नजर डालते हैं, जिससे रिश्ता धोखे की कगार पर आ पहुंचता है। 

इमोशनल डिस्टेंस 

पार्टनर का रिश्ते में बने रहने के बावजूद धोखा देने की सबसे बड़ी वजह हो इमोशनल डिस्टेंस। ऐसा हो सकता है कि बातचीत की कमी के चलते कपल के बीच इमोशनल दूरी आनी शुरू हो जाए। कई बार किसी का एक का बिजी लाइफस्टाइल और जिम्मेदारियां दूसरे व्यक्ति को वो कनेक्शन बाहर ढूंढने पर मजबूर कर देती हैं। 

रिजेक्शन 

पार्टनर की तरफ से बार-बार मिलने वाली निराशा,उम्मीदों का टूटना, उनकी बात को न सुना जाना या अनदेखा करना, उनके मन में यह भावना पैदा कर सकती है कि अब इस रिश्ते में उनकी पहले जैसी जगह नहीं रही। यही फीलिंग हर दिन मजबूत होने के साथ चीटिंग की तरफ ले जाती है। 

बैलेंस न होना 

रिश्ता म्यूचूअल रिस्पेक्ट पर आधारित होता है, किसी एक की तरफ पलड़ा ज्यादा भारी होना पैरेंट और बच्चे के बीच के रिश्ते जैसी स्थिति बना देता है। इसका सीधा सा मतलब है कि एक को हर बार गलती होने या न होने पर झुकना ही पड़ेगा। ऐसे में एक पार्टनर का जरूरत से ज्यादा डोमिनेट कर जाना भी रिश्ते में धोखे की बड़ी वजह है। 

गुस्सा और बदला 

गुस्सा या बदले की भावना के चलते रिलेशनशिप में मिलने वाला धोखा उसके बारे में खुद बताता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे- रोजमर्रा की चीजों को लेकर खीझ, पार्टनर का किसी बात को लेकर बेहद नाराज होना, किसी काम को मन में बदले की भावना और पार्टनर का दिल दुखाने की तीव्रा इच्छा। 

कमिटमेंट की परेशानी 

जिन लोगों में अपने खराब अनुभवों की वजह से कमिटमेंट का डर बना रहता है, उनमें धोखा देने की प्रवृति सबसे ज्यादा देखी जाती है। इसके साथ ही यह बात भी समझने की जरूरत है कि कमिटमेंट को लेकर हर किसी की सोच एक जैसी नहीं हो सकती। ऐसा संभव है कि एक के लिए वह रिलेशनशिप कैजुअल हो और दूसरे के लिए वह सिरियस। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।