विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ अपनी परेशानियां गिनाने वाले लोगों ने कर दिया है दिमाग खराब? इन एनर्जी वैम्पायर्स से ऐसे बनाएं दूरी

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:56 PM (IST)

'एनर्जी वैम्पायर्स' अपनी नेगेटिविटी और शिकायतों से दूसरों की एनर्जी खत्म कर देते हैं।

एनर्जी वैम्पायर्स से बचाएं अपनी मेंटल हेल्थ (AI Generated Image)

एनर्जी वैम्पायर्स से बचाएं अपनी मेंटल हेल्थ (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके सर्कल में कोई ऐसा दोस्त या रिश्तेदार है, जिसके साथ कुछ देर बिताने के बाद आप पूरी तरह थका हुआ महसूस करते हैं? जब भी आप उस व्यक्ति से मिलते हैं, तो वो सिर्फ अपनी परेशानियां ही सुनाता रहता है, उसके पास और कोई दूसरी बात नहीं होती। 

अगर आपके आस-पास भी ऐसा कोई व्यक्ति है, तो सावधान हो जाइए। ये एनर्जी वैम्पायर्स आपकी पूरी एनर्जी चूस लेते हैं, जिससे आप मेंटली थका हुआ महसूस करते हैं। आइए जानें कौन होते हैं एनर्जी वैम्पायर्स और इनसे कैसे खुद को बचाएं। 

कौन होते हैं एनर्जी वैम्पायर्स?

एनर्जी वैम्पायर्स ऐसे इंसान होते हैं, जो अपनी इमोशनल जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं और हर स्थिति में सिर्फ नेगेटिविटी ही ढूंढ़ते हैं। ये ऐसे लोग होते हैं, जिनसे अगर आप कोई अच्छी खबर शेयर करें, तो ये उसे नजरअंदाज कर देते हैं या उसमें भी कोई कमी निकाल देते हैं। इनके साथ हमेशा वन-वे बात होती है, जो सिर्फ इनकी परेशानियों के इर्द-गिर्द ही घूमती है। 

मेंटली थका देते हैं ये लोग

लगातार ऐसे लोगों से घिरे रहना आपको मेंटली थका देता है। इनके साथ रहने से आप बिना किसी शारीरिक मेहनत के भी थका हुआ महसूस करते हैं। उनका फोन आते ही या उनके पास जाने से भी आपको अजीब सी बेचैनी या डर महसूस होने लगता है। ऐसा भी हो सकता है कि इनके साथ ज्यादा रहने से आप भी हमेशा निराश महसूस करने लगते हैं। 

एनर्जी वैम्पायर्स से कैसे बचें?

अगर आपके आस-पास भी ऐसे लोग हैं, तो इनसे बचने के लिए कुछ बाउंड्री सेट करना जरूरी है। उनकी हर कॉल का जवाब देने या बार-बार उनकी शिकायत सुनने की जरूरत नहीं है। उनसे बात करते समय आप उन्हें कह सकते हैं कि मेरे पास सिर्फ 10 मिनट का समय है, ताकि वो अपनी बात को लंबी न खींच पाएं। 

इनसे बचने का एक तरीका ग्रे रॉक तकनीक भी है, यानी जब वो शिकायत करें, तो कोई रिएक्शन न दें। अपने जवाब भी बिल्कुल छोटे रखें, जैसे- अच्छा, ठीक है, हम्म। इससे वो खुद-ब-खुद आपके पास आना कम कर देंगे। इसके अलावा, एक तरीका है कि आप बात बदल दें। अगर वो अपनी शिकायतों का पिटारा खोलें, तो आप तुरंत किसी और टॉपिक पर बात शुरू कर दें। इससे वो खुद समझ जाएंगे कि उनकी परेशानियां सुनने में आप इंट्रस्टेड नहीं हैं। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।