घंटों बातें, इमोशनल कनेक्शन और पार्टनर जैसी फीलिंग, Gen-Z में तेजी से क्यों बढ़ रहा है इमोशनशिप का ट्रेंड?
जेन-जी में इमोशनशिप एक नया डेटिंग ट्रेंड है, जहाँ बिना किसी कमिटमेंट के गहरा भावनात्मक जुड़ाव होता है।

जेन-जी के बीच बढ़ता इमोशनशिप (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जेन-जी का प्यार जताने का तरीका पुराने समय से एकदम हटके है, जिसके चलते डेटिंग शब्द सुनते ही मन में पार्टनर या प्यार की छवि न बनकर कन्फ्यूजन पैदा हो रही है। ब्रेडक्रम्बिंग, सिचुएशनशिप, घोस्टिंग और न जाने कितने ही डेटिंग से जुड़े तरीके इन दिनों ट्रेंड में बने हुए हैं। ऐसे में लोग उस रिश्ते को समझने के लेबल लगाने में ही जुट जाते हैं। इसी कड़ी में एक और नया ट्रेंड इमोशनशिप भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।
क्या है इमोशनशिप?
जहां सिचुएशनशिप किसी के साथ बिना किसी लेबल वाले रोमांटिक या सेक्शुअल रिलेशनशिप की बात करता है, वहीं इमोशनशिप इसी का भावनात्मक रूप है। इसे आसान भाषा में समझें तो यह किसी व्यक्ति के साथ मन की गहराई से जुड़ने के बारे में बताता है।
बस समानता इतनी है कि दोनों ही रिश्ते में पार्टनर एक दूसरे को कमिटमेंट देने के लिए तैयार नहीं होते। ऐसे रिश्ते में फिजिकल अट्रैक्शन नहीं, इमोशनल इंटीमेसी, लंबी और गहरी बातचीत, नजदीकी पहले विकसित होती है।
किसी भी रिश्ते में इमोशनशिप को कैसे पहचानें?
ऐसे कई संकेत हैं जिनसे यह कहा जा सकता है कि कोई व्यक्ति इमोशनशिप में है या नहीं:
घंटों तक बातचीत करना, अपनी असुरक्षा को शेयर करना और एक दूसरे को सहज महसूस कराना पहला संकेत है कि यह रिश्ता इमोशनशिप है।
आप उस व्यक्ति के साथ गहराई से जुड़ा हुआ और सुरक्षित महसूस करते हैं, जिससे उनके लिए जलन की भावना भी आने लगती है। यही वजह है कि इस स्थिति में लोग कई बार पार्टनर जैसा बर्ताव भी करते नजर आते हैं।
अपने रिश्ते को लेकर मन में कभी भी क्लेरिटी न होना कि हम दोनों के बीच किस तरह का रिलेशन है।
दोस्तों का हमेशा इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में रहना कि दोनों डेट कर रहे हैं या अच्छे दोस्त हैं।
खुद से बार-बार यह सवाल करना कि सामने से कमिटमेंट क्यों नहीं मिल रही, वो संकेत हैं जो बताता है कि एक व्यक्ति इमोशनशिप के सर्कल में फंसा हुआ है।
इमोशनशिप का ट्रेंड बढ़ता क्यों जा रहा है?
इस तरह का ट्रेंड डेटिंग में बढ़ने के कई कारण हैं, जैसे- कनेक्शन को खोने का डर, इमोशनल सेफ्टी और सोशल मीडिया के दौर में लोगों में बढ़ता अकेलापन। वहीं, कुछ लोग अपने इमोशन शेयर तो करना चाहते हैं लेकिन उनमें कमिटमेंट को लेकर डर बना रहता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।