Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सच में लड़कियों की आजादी छीन रही है शादी? जानें क्या सोचती है आज की नई जनरेशन

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 01:52 PM (IST)

    Womens Independence After Marriage एक महिला ने सोशल मीडिया पर पूछा कि क्या शादी महिलाओं के लिए फायदेमंद है? उनका कहना है कि आजाद रहने पर वे सुकून से ज ...और पढ़ें

    Hero Image
    Women's Independence After Marriage मह‍िलाएं क्‍यों शादी से दूरी बना रहीं हैं?

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। Modern Generation Views On Marriage: हाल ही में एक म‍ह‍िला ने सोशल मीड‍िया पर एक सवाल पूछकर लोगों को हैरत में डाल द‍िया है। मह‍िला ने शादी को लेकर ऐसा सवाल खड़ा कर द‍िया क‍ि सभी सोचने पर मजबूर हो गए। उनका पूछना है क‍ि शादी महिलाओं के लिए फायदेमंद है भी या नहीं? उन्‍हाेंने कहा क‍ि अगर वो इंड‍िपेंडेंट है और अभी उसकी शादी नहीं हुई है तो वह सुकून से लाइफ जी सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांक‍ि शादी के बाद उसकी लाइफ पूरी बदल जाती है। उस पर सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि पूरे परिवार के खाने-पीने, कपड़े धोने और घर के कामों की जिम्मेदारी (Women's Independence After Marriage) आ जाती है। मह‍िला का कहना है क‍ि अगर वह काम वाली भी रखती है, तो उसका खर्च भी उनकी सैलरी से ही जाएगा। ऐसे में उन्हें क्या फायदा मिल रहा है? इस सवाल ने आज के समय में शादी और महिलाओं की भूमिका को लेकर कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं।

    शादी के बाद ज्‍यादातर मह‍िलाएं अपनी जॉब छोड़ देती है, जबक‍ि पुरुषों के करि‍यर में ग्रोथ देखने को म‍िलता है। क्‍या यही कारण है क‍ि लड़क‍ियां अब शादी से कतराने लगी हैं? (Gen Z Opinion On Marriage) उन्‍हें स‍िंगल लाइफ पसंद आ रही है? इन्‍हीं सवालों के जवाब जानने के लि‍ए हमने द‍िल्‍ली की सीनियर साइकोलॉजिस्ट मोनिका शर्मा से बातचीत की। आइए जानते हैं -

    प्रश्‍न - जब दोनों पार्टनर काम कर रहे हैं, तो घर की जिम्मेदारियां शेयर क्यों नहीं की जाती हैं। इस सोच में बदलाव क्यों नहीं आ रहा है?

    उत्तर - आज की जनरेशन एक ऐसे दौर से गुजर रही है जहां न तो पुरानी परंपराएं पूरी तरह से खत्म हुई हैं और न ही नई सोच पूरी तरह से अपनाई गई है। इससे कई तरह की कन्‍फ्यूजन बनी रहती है। इस बदलते दौर में भी पुरुषों को ये सीख नहीं दी जाती है क‍ि घर के कामों में उनका रोल भी उतना ही होता ज‍ितना मह‍िलाओं का। यही कारण है क‍ि घर की जिम्मेदारी लेने में उनमें झिझक देखने को म‍िलती है।

    प्रश्‍न - क्या यही कारण है कि आज की लड़क‍ियां सिंगल रहना या शादी से दूर रहना बेहतर समझ रहीं हैं?

    उत्तर - आज के समय लड़क‍ियां शादी से दूरी जरूर बना रहीं हैं। इसके पीछे यही एक कारण नहीं हो सकता है। लेकिन हां, यह उन कई कारणों में से एक जरूर है।

    यह भी पढ़ें: फि‍ल्‍मों से नहीं, Anant Ambani और राधि‍का मर्चेंट से सीखें क्‍या होता है प्‍यार का असली मतलब?

    प्रश्‍न - क्या समाज पुरुषों को 'घर संभालने वाले पति' के रूप में स्वीकार नहीं करता है?

    उत्तर - ये बात कई हद तक सही है। आज भी हमारे समाज में भले ही लोग पढ़े ल‍िखे हैं लेक‍िन वे अब भी पुरुषों को घर की ज‍िम्‍मेदारी लेते हुए नहीं देख सकते हैं। अगर वो ज‍िम्‍मेदारी लेता भी है तो परिवार, रिश्तेदार या दोस्त उसका मजाक उड़ाने लगते हैं।

    Image Credit- Freepik

    प्रश्‍न - क्या शादी अब महिलाओं के लिए ‘growth’ से ज्यादा ‘compromise’ बन गई है?

    उत्तर - हां, अब जब लड़क‍ियां शादीशुदा मह‍िलाओं से उनके एक्‍सपीरि‍यंस जानती हैं ताे उन्हें एहसास होता है कि शादी एक तरह का समझौता ही है। इससे वे जीवन में आगे नहीं बढ़ सकती हैं।

    प्रश्‍न - क्या यह सच है कि महिलाएं अब शादी से ज्यादा 'freedom' और 'career satisfaction' को तवज्जो देती हैं?

    उत्तर -  आज इस जनरेशन में ज्‍यादातर लड़क‍ियां शादी के बजाय अपने कर‍ियार और आजादी पर ज्‍यादा फोकस करती हैं। वहीं कुछ लड़क‍ियां ऐसी भी हैं जो शादी और करि‍यर को बराबर का महत्‍व देती हैं। वे सामाज‍िक परंपराओं के ख‍िलाफ नहीं जाना चाहती

    प्रश्‍न - क्या आज की लड़‍क‍ियां ये सोचने लगी हैं कि अकेले रहकर वह ज्यादा आजाद और खुश रह सकती हैं, बजाय एक ऐसे रिश्ते के जिसमें बराबरी न हो?

    उत्तर - ये बात भी कई हद तक सही है। शादी को लेकर बदलाव जरूर देखने को म‍िल रहे हैं, लेक‍िन अभी भी कुछ लड़क‍ियों का ये मानना है क‍ि शादी करना हमारी लाइफ का ए‍क जरूरी हिस्सा है। हालांक‍ि कुछ ऐसी भी लड़क‍ियां हैं जो शादी जैसे सामाज‍िक बंधनों से हटकर कुछ अलग करना चाहती हैं।

    यह भी पढ़ें: बनना चाहते हैं किसी के परफेक्ट पार्टनर, तो आप में भी होनी चाहिए ये 5 क्‍वाल‍िटीज