Lifestyle Top Stories 15th April: वरुथिनी एकादशी से लेकर हिमाचल प्रदेश दिवस तक, पढ़ें आज की टॉप 5 खबरें
Lifestyle Top Stories 15th April धर्म से लेकर सेहत ब्यूटी और ट्रेवल के बारे में दिलचस्प खबरों को पढ़ने के लिए आप जागरण की वेबसाइट पर जा सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं लाइफस्टाइल और धर्म के क्षेत्र से जुड़ी टॉप 5 खबरों के बारे में।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lifestyle Top Stories: आज हिमाचल प्रदेश दिवस है। इस मौके पर आपको यहां के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। साथ ही आप बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए फूड आइटम्स के बारे में भी जान सकते हैं। इसके अलावा आप आज ब्यूटी, ट्रेवल, धर्म और सेहत की अन्य खबरों को भी जागरण की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं। तो चलिए नजर डालते हैं आज की टॉप 5 खबरों पर-
Varuthini Ekadashi 2023: वरुथिनी एकादशी पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगी जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां
सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को समर्पित होता है। अतः एकादशी के दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा उपासना की जाती है। इस वर्ष वरुथिनी एकादशी 16 अप्रैल को है। धार्मिक मान्यता है कि वरुथिनी एकादशी के दिन विष्णु जी के निमित्त व्रत उपावस रख पूजा करने वाले साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन वास्तु दोष दूर करने हेतु भी उपाय किए जाते हैं। अगर वास्तु दोष की वजह से आपके जीवन में अस्थिरता आ गई है, तो एकादशी के दिन ये उपाय जरूर करें। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….
Walnut in Summers: गर्मियों में भी आराम से खा सकते हैं अखरोट, बस ऐसे कैसे करें इसका सेवन
अक्सर ऐसा माना जाता है कि अखरोट सिर्फ सर्दियों में खाने की चीज है और गर्मियों में इससे परहेज करना चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो अखरोट को सर्दियों के नट्स के रूप में देखा जाता है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। अखरोट में मौजूद कुछ गुणों के कारण इसे गर्मी के मौसम में भी आराम से खाया जा सकता है। हालांकि, इसके सेवन का तरीका थोड़ा बदल दिया जाता है। यहां पढ़े पूरी खबर…
Himachal Pradesh Day: हिमाचल दिवस पर जानें यहां के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट, इस वेकेशन जरूर बनाएं घूमने का प्लान
भारत अपने विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है। यहां घूमने की कई ऐसी जगह हैं, जिसे देखने हर साल देश-विदेश से लोग यहां पहुंचते हैं। इन्हीं मशहूर जगहों में से एक हिमाचल प्रदेश देश के टूरिस्ट डेस्टिनेशन में पहले नंबर पर है। यहां घूमने की कई ऐसी जगह हैं, जहां आप प्रकृति का स्पर्श महसूस कर सकते हैं। आज हिमाचल दिवस है। इस मौके पर आज बात करेंगे यहां के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में, जहां आप गर्मियों में अपना परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….
Diet For Kids: बच्चे की हाइट न बढ़ने से हैं परेशान, तो आज ही उनकी डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स
बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए संतुलित आहार बेहद जरूरी होता है। बढ़ती उम्र के साथ ही बच्चों की डाइट भी बदलने लगती है। उम्र के साथ ही बच्चों की हाइट भी बढ़ने लगती है। बच्चों के बेहतर विकास के लिए पोषण बेहद जरूरी होता है, लेकिन कई बार सही खानपान के बाद भी कुछ बच्चों की हाइट नहीं बढ़ पाती है। अगर आपका बच्चा भी इन्हीं में से एक हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताएंगे, जिसे डाइट में शामिल करने से आपके बच्चे की हाइट तेजी से बढ़ने लगेगी। यहां पढ़े पूरी खबर…
Janhvi Kapoor: थाई हाई स्लिट गाउन, स्मोकी आई और खुले बाल, जान्हवी कपूर से लें ग्लैमरस दिखने के टिप्स
जान्हवी कपूर की फैशन डायरी हर किसी को आकर्षित करती है। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, देसी हो या फिर मॉडर्न जान्हवी कपूर अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सुर्खियां बटोरना अच्छे से जानती हैं। जब भी फैशनिस्टा की बात आती है तो डीवा जान्हवी कपूर का नाम जरूर शामिल होता है। इस बीच उनका लेटेस्ट लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ब्लैक हाई स्लिट गाउन पहन रखा है और काफी स्टनिंग लग रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं जान्हवी कपूर के लेटेस्ट आउटफिट और स्टाइल स्टेटमेंट पर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।