Walnut in Summers: गर्मियों में भी आराम से खा सकते हैं अखरोट, बस ऐसे कैसे करें इसका सेवन
Walnut in Summers अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत हैं जो स्वास्थ्य शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क के लिए भी काफी फायदेमंद है। हालांकि कुछ लोग इसे केवल सर्दियों में ही खाने लायक समझते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Walnut in Summers: अक्सर ऐसा माना जाता है कि अखरोट सिर्फ सर्दियों में खाने की चीज है और गर्मियों में इससे परहेज करना चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो अखरोट को सर्दियों के नट्स के रूप में देखा जाता है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। अखरोट में मौजूद कुछ गुणों के कारण इसे गर्मी के मौसम में भी आराम से खाया जा सकता है। हालांकि, इसके सेवन का तरीका थोड़ा बदल दिया जाता है।
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत हैं, जो स्वास्थ्य शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके अलावा अखरोट सूजन को कम करने, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के समेत कई अन्य लाभ पहुंचा सकता है। अखरोट प्रोटीन और फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत हैं, जो स्वस्थ वजन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कुल मिलाकर, भले ही अखरोट को गर्मियों में खाने लायक न माना जाता हो, पर इनका पूरे साल स्वस्थ और संपूर्ण आहार के रूप में सेवन किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि गर्मियों में किस तरह से अखरोट को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
गर्मियों में इस तरह करें अखरोट का सेवन
भीगे हुए अखरोट खाएं
आप 2 अखरोट के टुकड़ों को रातभर पानी में भिगोकर रख सकते हैं। इसका सेवन सुबह खाली पेट करें। यह अखरोट के प्रभाव को ठंडा करने में मदद करेगा, साथ ही पाचन में भी आसानी होगी।
व्यंजन में शामिल करें
हलवा, खीर या फिर अन्य मीठे व्यंजनों में अन्य सूखे मेवों की तरह अखरोट का भी सेवन कर सकते हैं। यह उन्हें स्वस्थ और अधिक स्वादिष्ट बनाने में मदद करेगा। इससे सेहत को भी कई फायदे मिलेंगे।
दूध के साथ सेवन करें
अखरोट को दूध में उबालकर या फिर रात को सोने से पहले भीगे हुए अखरोट को गुनगुने दूध के साथ ले सकते हैं। इससे अखरोट की गर्मी कम होती है और अधिकतम स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने में मदद मिलती है।
शेक और स्मूदी के साथ लें
आप अपने शेक और स्मूदी को अखरोट के टुकड़ों से सजा सकते हैं। गर्मियों में अखरोट का सेवन करने का यह बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद तरीका है।
ग्रीक योगर्ट में अखरोट डालें
दही में अखरोट मिलाना शरीर में गर्मी और ठंडक को संतुलित करने का एक शानदार तरीका है। आप दही के ऊपर अखरोट और कुछ फल जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या रैस्पबेरी के साथ मिला सकते हैं।
हेल्दी स्नैक बनाएं
सौंफ के बीज, धनिया के बीज और पुदीने की पत्तियों जैसी ठंडी जड़ी-बूटियों के साथ अखरोट को भूनकर सेवन करें, इससे शरीर में गर्मी को संतुलित करने में मदद मिल सकती है। इस तरह से आप अखरोट को सलाद या दही में भी शामिल कर सकते हैं।
अखरोट का दूध बनाएं
अखरोट का दूध एक स्वादिष्ट और ताज़ा ड्रिंक है, जिसका गर्मियों के दौरान सेवन किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए, अखरोट को रात भर पानी में भिगो दें, उन्हें ताजे पानी में मिलाकर ब्लेंड कर लें और अखरोट के दूध की थैली का उपयोग करके इसे छान लें। मिठास के लिए आप इसमें कुछ शहद या खजूर मिला सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।