Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    World Environment Day 2025: आज ही नहीं अपनाईं 5 आदतें, तो शुद्ध वातावरण को तरसेंगी आने वाली पीढ़ि‍यां

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 02:38 PM (IST)

    World Environment Day 2025 विश्‍व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है जिसका उद्देश्‍य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस साल की थीम प्‍लास्‍ट‍िक प्रदूषण को हटाना है। पर्यावरण को बचाने के लिए आपको ही आगे आना होगा। आपकी कुछ आदतें वातावरण को शुद्ध कर सकती हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    Hero Image
    World Environment Day 2025 पर्यावरण को बचाने की ज‍िम्‍मेदारी हमारी है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करने के ल‍िए हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2025) मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में जरूरी कदम है। इस द‍िन को सेल‍िब्रेट करने का मकसद केवल इंसान और पर्यावरण (environment awareness 2025) के बीच गहरे संबंध को समझाना है, ताक‍ि लोग अपनी ज‍िम्‍मेदार‍ियों को समझ सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर साल World Environment Day 2025 एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम 'प्‍लास्‍ट‍िक प्रदूषण को हटाना' (World Environment Day theme 2025)  रखी गई है। पर्यावरण को बचाने के ल‍िए हमें ही अपनी आदतों में सुधार करना होगा। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। आज हम आपको बताएंगे क‍ि आप अपनी डेली क‍ि कौन सी आदतों (eco friendly habits) में बदलाव कर सकते हैं ताक‍ि पर्यावरण का संरक्षण हो सके। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    पौधरोपण करें

    पर्यावरण को बचाने का सबसे आसान और कारगर तरीका है क‍ि ज‍ितना हो सके पौधरोपण करें। पेड़-पौधे नेचर को संवारने का काम करते हैं। ये कार्बनडाइऑक्‍साइड को एब्‍जॉर्ब करते हैं और ऑक्‍सीजन छोड़ते हैं। इससे हमारी सेहत को भी जबरदस्‍त फायदा होता है। ऐसे में आपको एक गांठ बांध लेना चाह‍िए क‍ि हर महीने आपको दो से तीन पौधे तो लगाने ही हैं। आप अपने दोस्‍तों और र‍िश्‍तेदारों को भी जागरुक कर सकते हैं।

    अलग-अलग रखें गीला और सूखा कूड़ा

    अगर आप पर्यावरण को बचाना चाहते हैं ताे आपको गीला और सूखा कूड़ा अलग रखना चाह‍िए। आप गीले कूड़े को पौधों में डाल सकते हें। इससे वो कुछ द‍िन बाद खाद का रूप ले लेगा। वहीं चाय बनाने के बाद चाय की पत्‍ती काे भी अच्‍छे से धोकर पौधों में डाला जा सकता है। ये पेड़ पौधों की उम्र को बढ़ाते हैं।

    प्‍लास्‍ट‍िक का इस्‍तेमाल कम करें

    आप प्लास्टिक का इस्‍तेमाल धीरे-धीरे कम कर दें। इसे अपनी आदतों में शाम‍िल कर लें। इसके बजाय आप सूती या जूट बैग का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्‍तेमाल आप बार-बार कर सकते हैं। आप चाहें तो बायोडिग्रेडेबल बैग भी यूज कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: इस थीम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है इस बार World Environment Day, इन वजहों से हुई थी इसे मनाने की शुरुआत

    पानी की बर्बादी से बचें

    अगर आप बेफि‍जूल का पानी खर्च करते हैं तो इससे भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। गर्मी के दिनों में पानी की कमी से कई जगह हालत खराब हो जाती है। छोटी-छोटी जगहों पर आप पानी बचा सकते हैं। जैसे बर्तन धोते समय टैप की जगह नल का इस्‍तेमाल करें। टंकी से पानी लगातार बहता है। नल चलाने पर आप जरूरत के ह‍िसाब से ही पानी का इस्‍तेमाल करेंगे।

    साइक‍िल से चलना सीखें

    आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में हर कोई कार, बाइक, स्‍कूटी से कहीं भी आना-जाना पसंद करता है। इनसे न‍िकलने वाला धुंआ भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। अगर आप कहीं पास में जा रहे हैं तो गाड़ी के बजाय साइक‍िल से जाएं। हो सके तो पैदल चलें। इससे आपको भी फायदा होगा और पर्यावरण का संरक्षण भी होगा।

    यह भी पढ़ें: जानें क्या है पर्यावरण दिवस की थीम और देखें सबसे सस्ते प्लांटर पोट्स के ऑप्शन