Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Home Sickness से जीना हो रहा मुश्किल तो फॉलो करें ये ट‍िप्‍स, नहीं आएगी किसी की याद

    Updated: Sun, 10 Nov 2024 10:00 AM (IST)

    होमसिकनेस का सामना हर किसी को करना पड़ता है। ये कोई गुनाह नहीं है लेकिन इससे निकलना भी बेहद जरूरी है। अगर आप खुद को इस स‍िचुएशन से बाहर नहीं निकालेंगे तो आपको कई सारी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है क‍ि आप नीचे बताए गए जरूरी और कारगर उपायों को अपनाएं ज‍िससे आपको मानसिक रूप से खुशी मिल सके।

    Hero Image
    होमसिकनस से निकलना जरूरी है, फॉलो कर सकते हैं ये ट‍िप्‍स। (Pic Credit- Pexels)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पढ़ाई या जॉब के सिलसिले में आज हर कोई घर से बाहर रह रहा है। लेकिन ये हर किसी के लिए आसान नहीं है। दरअसल जो लोग अपनी फैमिली के बेहद करीबी होते हैं तो उनके लिए घर से अलग रहना बहुत मुश्किल भरा होता है। इससे उन्‍हें बेचैनी होने लगती है। किसी भी काम में मन नहीं लगता है। हर समय उदासी छाई होती है। इसे ही हम होम सिकनेस कहते हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है क‍ि घर से दूर रहने वाले लोग खुद को पॉजिटिव रखें। इसके लिए आप कुछ आसान से टिप्‍स को फॉलो कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको होम सिकनेस से उबरने के लिए जरूरी और कारगर उपाय बताने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए दोस्त बनाएं

    अगर आप जॉब या पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर हैं तो आपको अपने काम के अलावा नए दोस्‍त बनाने पर भी ध्‍यान देना चाह‍िए। जब तक आप खुद को वहां अच्‍छे से ढाल न लें तब तक आप दोस्‍तों के साथ ज्‍यादा वक्‍त बिताएं। इससे आपकी होम सिकनेस दूर होगी।

    नई जगहों पर जाएं

    होम सिकनेस से बचने के लिए आपको नई जगह को जानने और समझने की कोशिश करनी चाहिए। वहां के लोकल कैफे, पार्क, म्यूजियम या टूरिस्ट अट्रैक्शन को देखें। इससे आपका मन खुद ब खुद लगने लगेगा।

    यह भी पढ़ें: Loneliness Side Effects: आपको इन 5 गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है अकेलापन

    ब‍िजी रहें

    खुद को बिजी रखना होम सिकनेस से निपटने का सबसे आसान और कारगर तरीका है। अपने हॉबीज को फिर से अपनाएं, जैसे कि पेंटिंग, पढ़ाई, म्यूजिक या किसी नई स्किल को सीखना। जितना ज्यादा आप व्यस्त रहेंगे, उतना ही घर की कम याद आएगी।

    छोटी-छोटी चीजों में ढूंढें खुशियां

    अगर आप घर से दूर नहीं रह पा रहे हैं तो छोटी छोटी चीजों में खुद के लिए खुशियां ढूंढें। जैसे, अच्छे मौसम में बाहर घूमना, एक नई डिश ट्राई करना, या किताबें पढ़ना। ये ट‍िप्‍स आपके मानसिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करेंगे। आप भी खुद में पॉजिट‍िविटी महसूस करेंगे।

    धैर्य रखें

    हम सभी जानते हैं नई जगह पर खुद को एडजस्‍ट करने में समय लगता है। खुद पर हर चीज को जल्दबाजी में एडजस्ट करने का दबाव ना डालें। धीरे-धीरे आप अपने आप को वहां के माहौल में ढाल पाएंगे। इसलिए धैर्य रखना जरूरी है।

    परि‍स्थितियों को स्वीकार करें

    आपको ये स्वीकार करना होगा कि अब यही आपकी लाइफ है। जितनी जल्‍दी आप स्‍वीकार करेंगे, आपके लिए ये उतना ही अच्‍छा होगा। दो से तीन महीने पर आप घर भी घूम कर आएं। इससे आप परिवार से भी कनेक्ट रहेंगे और आपको होम सिकनेस भी नहीं होगी।

    होम सिकनेस एक आम समस्या है। हालांकि इससे निकलना ब‍िल्‍कुल भी कठिन नहीं है। आप इन टिप्‍स को अपनाकर न केवल अपने अकेलेपन को दूर कर सकते हैं बल्कि आप मेंटली इमोशनली भी मजबूत बन जाएंगे। घर से दूर रहते हुए अपनी नई जिंदगी को अपनाएं और अपनी सफलता की कहानी लिखें।

    यह भी पढ़ें: रिलेशनशिप में साथ रहने के बावजूद जूझ रहे हैं अकेलेपन से, तो इन तरीकों से निपटें इस सिचुएशन से