घर की बालकनी में भी उग जाती हैं ये 5 सब्जियां, नहीं पड़ती ज्यादा देखभाल की भी जरूरत
अगर आप घर पर ताजा सब्जियां खाना चाहते हैं जो आप अपनी बालकनी में भी कुछ सब्जियों को उगा सकते हैं (Gardening Tips)। ये सब्जियां आसानी से उग जाती हैं और इन्हें बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती। आइए जानें किन सब्जियों के पौधों को आप अपनी बालकनी में भी उगा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल सब्जियों को उगाने के लिए काफी केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये केमिकल्स आपकी सब्जियों के जरिए आपके शरीर में घुसते हैं और आपको नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार ताजी सब्जियां भी मुश्किल से मिलती हैं। ऐसे में मन करता है कि खुद का एक सब्जियों का बगीचा होता, तो अच्छा रहता। हालांकि, शहरी लाइफस्टाइल में यह काफी मुश्किल है, लेकिन फिर भी कुछ सब्जियों को आप आसानी से अपनी बालकनी में गमलों में उगा सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसी सब्जियों के बारे में, जिन्हें आप आसानी से अपनी बालकनी में उगा सकते हैं।
मिर्ची (Chili)
मिर्ची एक ऐसी सब्जी है जो लगभग हर भारतीय घर में इस्तेमाल होती है। इसका तीखा स्वाद खाने को और लाजवाब बना देता है। आप इसे गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगाया जा सकता है।
कैसे उगाएं?
- मिर्ची के बीजों को पहले एक छोटे गमले में बोएं और अंकुरित होने दें।
- जब पौधा 4-5 इंच का हो जाए, तो उसे बड़े गमले में ट्रांसप्लांट कर दें।
- मिट्टी को नम रखें, लेकिन ज्यादा पानी न दें।
- मिर्ची के पौधे को धूप की जरूरत होती है, इसलिए इसे रोजा कम से कम 5-6 घंटे सूरज की रोशनी मिलनी चाहिए।
- 2-3 महीने में पौधे पर मिर्चियां आने लगेंगी।
यह भी पढ़ें: मानसून में चीटियां लगाने लगी हैं पौधों पर डेरा, तो इन 5 ट्रिक्स से रखें उन्हें अपने प्लांट्स से दूर
टमाटर (Tomato)
टमाटर एक बहुत ही फायदेमंद सब्जी है, जिसे बालकनी में आसानी से उगाया जा सकता है। यह खाने का स्वाद बढ़ा देता है और सब्जी की ग्रेवी को भी गाढ़ा करने में मदद करता है।
कैसे उगाएं?
- टमाटर के बीजों को नर्सरी पॉट में बोकर अंकुरित करें।
- जब पौधा 6-8 इंच का हो जाए, तो उसे बड़े गमले में लगा दें।
- पौधे को रोजाना 6-8 घंटे धूप दें।
- 3-4 महीने में टमाटर तैयार हो जाएंगे।
लहसुन (Garlic)
लहसुन को मीडियम साइज के गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है।
कैसे उगाएं?
- लहसुन की कलियों को अलग करके मिट्टी में 2 इंच की गहराई में बोएं।
- मिट्टी को हल्का नम रखें, लेकिन ज्यादा पानी न दें।
- लहसुन के पौधे को 4-5 घंटे धूप की जरूरत होती है।
- 5-6 महीने में लहसुन तैयार हो जाता है।
शिमला मिर्च (Bell Pepper)
शिमला मिर्च बेहद पौष्टिक सब्जी है, जिसे बालकनी में आसानी से उगाया जा सकता है।
कैसे उगाएं?
- शिमला मिर्च के बीजों को अंकुरित करने के लिए नर्सरी पॉट में बोएं।
- जब पौधा 5-6 इंच का हो जाए, तो उसे बड़े गमले में ट्रांसप्लांट कर दें।
- पौधे को रोजाना 6-7 घंटे धूप दें और मिट्टी को नम रखें।
- 3-4 महीने में शिमला मिर्च तैयार हो जाएगी।
बैंगन (Brinjal/Eggplant)
बैंगन का पौधा भी आसानी से गमले में उगाया जा सकता है।
कैसे उगाएं?
- बैंगन के बीजों को पहले छोटे गमले में बोएं और अंकुरित होने दें।
- जब पौधा 6-7 इंच का हो जाए, तो उसे बड़े गमले में लगा दें।
- पौधे को रोजाना 6-8 घंटे धूप दें और मिट्टी को नम रखें।
- 4-5 महीने में बैंगन तैयार हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: गुलाब के पौधे में फिटकरी से करें ये उपाय, फूलों से लद जाएगा पौधा, कीड़े लगने का भी नहीं रहेगा डर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।