विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टीनएजर्स की जुबान पर चढ़े Himothy और Clanker जैसे शब्द सिर के ऊपर से जा रहे हैं? यहां डिकोड करें इनकी डिक्शनरी

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:31 AM (IST)

जेन-जी और जेन-अल्फा के नए स्लैंग्स काफी तेजी से इंटरनेट पर छा रहे हैं। इन अतरंगी शब्दों का मतलब हैरान कर देगा।

जेन-जी और जेन-अल्फा के स्लैंग्स का मतलब (AI Generated Image)

जेन-जी और जेन-अल्फा के स्लैंग्स का मतलब (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर पीढ़ी के साथ बात करने के अंदाज में कुछ न कुछ बदलाव जरूर आता है। अभी तक हम लोग सिर्फ जेन-जी के स्लैंग्स के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन अब उसके बाद की नई पीढ़ी यानी जेन अल्फा के भी कुछ बिल्कुल नए और अनोखे शब्द चलन में आ गए हैं। 

अगर आपके आस-पास कोई टीनएजर या छोटा बच्चा ऐसे शब्द बोलता है, जिन्हें समझना मुश्किल हो रहा है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आज हम आपको जेन-जी और जेन-अल्फा के कुछ नए स्लैंग्स के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानें इनके बारे में।

Choppleganger 

ये शब्द Doppelganger यानी हमशक्ल से मिलता जुलता है, लेकिन इसका मतलब थोड़ा अलग है। इस स्लैंग का मतलब है कोई ऐसा व्यक्ति, जिससे आपकी शक्ल मिलती-जुलती है, लेकिन वह आपके काफी बदसूरत या कम अट्रैक्टिव हो। दोस्तों के बीच हंसी-मजाक में इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे तुम ब्रैड पिट के चॉपलेगैंगर हो। 

Clanker 

ये रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला अपमानजनक शब्द है। आज के समय में चैटबॉट्स और एआई का बोलबाला है। ऐसे में ये शब्द एआई और चैटबॉट्स पर तंज करने या उनका मजाक उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस शब्द को अपमान करने की नियत से बोला जाता है। 

Big Back

ये किसी को चिढ़ाने या छेड़ने के लिए एक मजेदार एक्सप्रेशन है। इस शब्द का इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है, जो बहुत ज्यादा खाता है या जिसे खाने-पीने का बहुत शौक होता है। समझ लीजिए कि आप किसी को कह रहे हैं कि तुम हल्के-फुल्के मोटे हो।

Unc 

ये शब्द अंकल का शॉर्ट फॉर्म है। इस शब्द का इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए होता है, जो उम्र में बड़ा हो या खुद को पुराना महसूस करता है। हालांकि, उम्र में बड़ा होने के बावजूद वो व्यक्ति काफी कूल है। ऐसे में मस्ती भरे अंदाज में उस व्यक्ति को अंक कहा जाता है। 

Sneaky Link

ये शब्द ऐसे रिलेशनशिप के लिए होता है, जिसमें दोनों पार्टनर अपने रिश्ते को प्राइवेट रखते हैं। इस तरह के रिश्ते में दोनों को ये बात अच्छी तरह पता होती है कि ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलने वाला। इसलिए काफी प्राइवेट रखा जाता है।

Boysober 

इस शब्द का मतलब है कि कोई व्यक्ति एक फिक्स समय के लिए लड़कों या रोमांटिक रिलेशनशिप से पूरी तरह से दूरी बना ले। इसे बॉयसोबर कहा जाता है यानी लड़कों से दूरी। 

Himothy 

ये शब्द अंग्रेजी के Him का बढ़ा-चढ़ाकर बोला जाने वाला रूप है। इसका इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है, जो काफी प्रभावशाली या अट्रैक्टिव नजर आता है। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।