विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रील छोड़ किताबों के दीवाने हुए जेन-जी, दक्षिण कोरिया में तेजी से बढ़ा पढ़ने का क्रेज

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:48 PM (IST)

दक्षिण कोरिया की युवा पीढ़ी (जेन-जी) अब मोबाइल पर शॉर्ट वीडियो देखने की लत छोड़कर किताबों का सहारा ले रही ...और पढ़ें

किताबों के प्रति बढ़ रहा जेन-जी का रुझान (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

किताबों के प्रति बढ़ रहा जेन-जी का रुझान (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, सियोल। इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में पली-बढ़ी दक्षिण कोरिया की युवा पीढ़ी (जेन-जी) अब मोबाइल पर शॉर्ट वीडियो (रील) देखने की लत से बाहर निकलने के लिए किताबों का सहारा ले रही है। वहां अब किताबें पढ़ना सिर्फ शौक नहीं, बल्कि दोस्तों के साथ समय बिताने और लाइफस्टाइल का नया ट्रेंड बन चुका है।

26 वर्षीय ली यूंजी के अनुसार, उन्हें मोबाइल पर शॉर्ट वीडियो देखने की लत लग गई है। वह अब इस लत से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं।

नोबेल पुरस्कार मिलने के बाद बढ़ा क्रेज

दरअसल, अक्टूबर 2024 में 'द वेजिटेरियन' की लेखिका हान कांग को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। वह यह पुरस्कार पाने वाली पहली कोरियाई और पहली एशियाई महिला थीं।

यह पुरस्कार मिलने के बाद से युवाओं में किताबें खरीदने और पढ़ने का यह क्रेज और तेजी से बढ़ा है। उनकी जीत के महज एक सप्ताह बाद देश की सबसे बड़ी बुकस्टोर चेन क्योबो की टॉप-10 बेस्टसेलर लिस्ट में उनकी 9 किताबें शामिल थीं।

एक ऑनलाइन बुक सेलर कंपनी के अनुसार, 2026 की पहली तिमाही में किशोरों (टीनेजर्स) और 20 साल की उम्र के युवाओं के बीच कहानी, कविता और नाटक की किताबों की खरीद पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 13.6% बढ़ी है।

दक्षिण कोरिया के संस्कृति और खेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में सिर्फ 38.5% वयस्कों ने बताया कि उन्होंने पिछले साल कम से कम एक किताब पढ़ी, जिसमें ई-बुक और ऑडियोबुक भी शामिल हैं।

2023 के मुकाबले लगभग सभी उम्र के लोगों में पढ़ने की आदत घटी है, लेकिन 20 से 29 साल के आयु वर्ग में इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस ग्रुप में किताब पढ़ने वालों का आंकड़ा 74.5% से बढ़कर 75.3% हो गया है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।