विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अटेंशन फूडीज! रेस्टोरेंट में खाने के मामले में Mumbai बना देश का सबसे महंगा शहर, देखें पूरी लिस्ट

Published: Fri, 11 Jul 2025 12:07 PM (IST)

एक ताजा अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के मुताबिक रेस्टोरेंट में खाना खाने के मामले में भारत में मुंबई सबसे महंगा शहर बनकर ...और पढ़ें

मुंबई भारत का सबसे महंगा शहर, दिल्ली-बेंगलुरु भी टॉप 100 में! (Image Source: Freepik)
मुंबई भारत का सबसे महंगा शहर, दिल्ली-बेंगलुरु भी टॉप 100 में! (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. कई लोग बाहर खाने के शौकीन होते हैं।
  2. यह खाना कई लोगों की जेब पर भारी पड़ता है।
  3. इससे जुड़ी एक वैश्विक रिपोर्ट में कई बातें सामने आई हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बिल सामने आने पर क्या आपको भी ऐसा लगता है कि जैसे जेब में छेद हो गया हो? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने बताया है कि भारत में बाहर खाना अब एक लक्जरी बनता जा रहा है और इसमें सबसे आगे है हमारी मायानगरी मुंबई! जी हां, एक ताजा वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मुंबई बाहर खाने के मामले में सबसे महंगा शहर बनकर उभरा है। आइए, विस्तार से जानें पूरी डिटेल्स।

भारत के महंगे शहर: मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु

यह रिपोर्ट बताती है कि अगर आप मुंबई में किसी मध्यम-श्रेणी के रेस्टोरेंट में दो लोगों के लिए तीन-कोर्स का खाना खाते हैं, तो यह आपको काफी महंगा पड़ सकता है। मुंबई सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के सबसे महंगे शहरों में से एक है। यह वैश्विक स्तर पर 65वें नंबर पर आता है। मुंबई में दो लोगों के ऐसे खाने का औसत खर्च लगभग 1,800 रुपये (या $21) है।

मुंबई के ठीक पीछे दिल्ली और बेंगलुरु भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दिल्ली दुनिया के 67वें सबसे महंगे शहरों में से एक है, जहां दो लोगों के लिए तीन-कोर्स का खाना करीब 1,700 रुपये (या $20) में आता है। वहीं, बेंगलुरु 69वें स्थान पर है, और यहां यही खाना लगभग 1,540 रुपये (या $18) का पड़ता है।

यह भी पढ़ें- सोच समझकर खाइए! सेहत के लिए जहर हैं जीभ को लुभाने वाले Ultra Processed Foods, जानें इसके 5 नुकसान

वैश्विक स्तर पर सबसे महंगे शहर

लेकिन अगर बात दुनिया के सबसे महंगे शहरों की करें, तो स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख और जिनेवा शीर्ष पर हैं। इन शहरों में दो लोगों के लिए एक मध्यम-श्रेणी के रेस्टोरेंट में तीन-कोर्स का खाना लगभग 12,600 रुपये (या $147) तक पहुंच जाता है। न्यूयॉर्क, कोपेनहेगन और बोस्टन जैसे शहर भी टॉप 10 में शामिल हैं, जहां खाने की लागत $110 से ज्यादा है। इजराइल का तेल अवीव भी इस सूची में 8वें स्थान पर है, जहां खाने का खर्च लगभग 9,500 रुपये ($112) आता है।

खाने के लिए टॉप 10 सबसे महंगे शहर

  • ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड: यहां आपको लगभग $147 (लगभग 12,200 रुपये) खर्च करने पड़ सकते हैं।
  • जिनेवा, स्विट्जरलैंड: ज्यूरिख की तरह, यहां भी भोजन का खर्च लगभग $147 (लगभग 12,200 रुपये) है।
  • न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका: अमेरिका का यह शहर $145 (लगभग 12,000 रुपये) के साथ तीसरे स्थान पर है।
  • सैन फ्रांसिस्को, संयुक्त राज्य अमेरिका: यहा भोजन के लिए आपको करीब $130 (लगभग 10,800 रुपये) चुकाने पड़ सकते हैं।
  • बोस्टन, संयुक्त राज्य अमेरिका: यह शहर भी $128 (लगभग 10,600 रुपये) के साथ महंगे शहरों में से एक है।
  • कोपेनहेगन, डेनमार्क: यहां एक भोजन पर लगभग $124 (लगभग 10,300 रुपये) का खर्च आता है।
  • ओस्लो, नॉर्वे: नॉर्वे की राजधानी में खाने का बिल $120 (लगभग 9,900 रुपये) तक जा सकता है।
  • तेल अवीव, इजराइल: यह शहर $112 (लगभग 9,300 रुपये) के साथ इस सूची में शामिल है।
  • स्टॉकहोम, स्वीडन: यहां भी आपको $110 (लगभग 9,100 रुपये) खर्च करने पड़ सकते हैं।
  • एम्स्टर्डम, नीदरलैंड्स: स्टॉकहोम की तरह, एम्स्टर्डम में भी एक भोजन पर करीब $110 (लगभग 9,100 रुपये) का खर्च आता है।

स्विट्जरलैंड बना खाने के लिए सबसे महंगा देश

इन आंकड़ों से यह साफ है कि स्विट्जरलैंड बाहर खाने के लिए दुनिया का सबसे महंगा देश बना हुआ है। यहां एक औसत भोजन की लागत $138 (लगभग 11,800 रुपये) है।

भारत कहां खड़ा है?

अच्छी खबर यह है कि जब बात खाने की आती है, तो भारत दुनिया में काफी किफायती देशों में से एक है। दो लोगों के लिए तीन-कोर्स के भोजन का औसत खर्च भारत में लगभग $14 (लगभग 1,200 रुपये) है, जो इसे वैश्विक स्तर पर 124वें स्थान पर रखता है। भारत के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश हैं, जहां ऐसे ही भोजन का खर्च करीब $12.3 (लगभग 1,050 रुपये) आता है।

Source:

  • Deutsche Bank: https://www.dbresearch.com/PROD/RI-PROD/PDFVIEWER

यह भी पढ़ें- खांडवी से लेकर थेपला तक, ये हैं 5 सबसे टेस्टी Gujarati Snacks; नाश्‍ते के ल‍िए हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।