विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खांडवी से लेकर थेपला तक, ये हैं 5 सबसे टेस्टी Gujarati Snacks; नाश्‍ते के ल‍िए हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

Published: Mon, 16 Jun 2025 04:15 PM (IST)

यह लेख गुजरात के कुछ फेमस और स्वादिष्ट व्यंजनों पर है जिन्हें नाश्ते में परोसा जा सकता है। ये स‍िर्फ ...और पढ़ें

नाश्‍ते के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये गुजराती स्‍नैक्‍स। (Image Credit- Freepik)
नाश्‍ते के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये गुजराती स्‍नैक्‍स। (Image Credit- Freepik)

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। भारत को व‍िव‍िधता का देश कहा जाता है। यहां न तो घूमने वाली जगहों की कमी है और न ही खानपान की। यहां आपको एक से एक खाने की चीजें म‍िल जाएंगी। इनका स्‍वाद भी लाजवाब होगा। खास बात तो ये है क‍ि इनकी पहचान स‍िर्फ भारत में नहीं, बल्कि व‍िदेशों में भी है। भारत में हर राज्‍य की अपनी एक पहचान है। कोई अपने आप में एक इत‍िहास समेटे हुए है तो कुछ अपने स्‍वाद‍िष्‍ट व्‍यंजनों के ल‍िए जाने जाते हैं।

आज हम गुजरात के मशहूर व्‍यंजनों के बारे में बात करेंगे। अक्‍सर आपने टीवी सीर‍ियल्‍स में गुजराती खानपान के बारे में देखा होगा। चाहे वो 'साथ न‍िभाना साथ‍ियां हो' या फ‍िर 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा', अगर आपने ये सीर‍ियल्‍स देखे हैं तो आपको गुजराती ड‍िशेज के बारे में जरूर सुना होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही गुजराती व्‍यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं। आप इन्‍हें नाश्‍ते में जरूर बना सकती हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

खांडवी

ये एक ऐसा गुजराती नाश्‍ता है जो स्वाद से भरपूर होता है। ये हर क‍िसी को पसंद भी आ जाता है। अगर आप इसे नाश्‍ते में बनाना चाहती हैं तो एक बाउल में बेसन, दही, पानी, हल्दी और नमक मिलाकर बैटर तैयार कर लें। इसके बाद इसे एक प्‍लेट में डालकर भाप में पका लें। इसके बाद इसे काटकर रोल का आकार दें और इसमें सरसों, तिल और करी पत्ता को डाल कर तड़का दें। ये मीठा और नमकीन स्वाद देती है।

हांडवो

ये टेस्‍टी होने के साथ-साथ पौष्टिक गुजराती नाश्ता है। इसे लौकी, दाल और छाछ से बनाया जाता है। ये नमकीन केक की तरह दिखता है। इसके सर्व करनपे से पहले करी पत्ता और सरसों का तड़का लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें: बंगाल नहीं, इस देश से आई है आपकी पसंदीदा Mishti Doi! बेहद द‍िलचस्‍प है इसकी कहानी

फाफड़ा

फाफड़ा न स‍िर्फ गुजरात के लोगों की बल्कि पूरे देश में लोगों का पसंदीदा नाश्‍ता बन गया है। कई जगहों पर इसके स्‍टाल्‍स भी लगे द‍िख जाएंगे। ये खाने में बेहद लाजवाब लगता है। इसे बेसन से बनाया जाता है। ज्‍यादातर लोग फाफड़ा और जलेबी खाना पसंद करते हैं।

बाजरा मेथी की रोटी

ये एक फेमस गुजराती नाश्ता है। इसे बाजरे के आटे और ताजी मेथी से बनाकर तैयार क‍िया जाता है। इसे मसाला चाय या फ‍िर सादे दही के साथ खाया जा सकता है। आप चाहें तो इसे गर्मागरम सादा रोटी की तरह भी खा सकते हैं। आप कहीं बाहर घूमने के ल‍िए जा रहे हैं तो ट‍िफ‍िन में पैक कर इसे ले जा सकते हैं।

थेपला

थेपला हर क‍िसी को खाने में खूब पसंद आता है। ये एक पराठे की तरह होता है। इसका स्‍वाद ऐसा होता है क‍ि बच्‍चों से लेकर बुजुर्गों तक को खूब पसंद आता है। आप इसे आम के अचार या दही से खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मी में नहीं आ रहा खाने का स्‍वाद, तो 5 अचार को दें थाली में जगह; सब्‍जी बनाने की नहीं पड़ेगी जरूरत