FOMO को कहें अलविदा, अब JOMO का है जमाना; दूसरों की जिंदगी से तुलना छोड़ अकेलेपन में खुशी ढूंढ रहे Gen-Z
सोशल मीडिया पर दूसरों को देखकर जेन-जी अब JOMO (जॉय ऑफ मिसिंग आउट) को अपना रहे हैं।

जेन-जी ने अकेलेपन में ढूंढ निकाली JOMO वाली खुशी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि जब हम सोशल मीडिया खोलते हैं, वहां लोगों को खुश और एन्जॉय करता देख मन में पीछे छूटने जैसी भावना आने लगती है। इसी फीलिंग को जेन-जी की भाषा में FOMO यानी फियर ऑफ मिसिंग आउट कहा जाता है। अब जेन-जी की डिक्शनरी में एक और शब्द जुड़ गया है जिसका नाम JOMO है। चलिए इसके बारे में बात करते हैं कि आखिर यह नया शब्द किस बारे में बात करता है।
क्या है JOMO?
FOMO का मतलब पीछे छूट जाने का डर है, तो JOMO उसके एकदम उल्टा है, यह कहता है जो चीजें पीछे छूट रही हैं उसमें भी खुशी महसूस करना। इस तरह JOMO ‘जॉय ऑफ मिसिंग आउट’ बन जाता है, जो नेगेटिव फोमो का ही एक पॉजिटिव जामा है।
जोमो हमें सिखाता है कि जब हमने खुद से ही एन्जॉय करने का फैसला नहीं लिया, तो दूसरों को देखकर इसमें दुखी होने की जरूरत नहीं। इसके बजाय अपने फैसले का सम्मान करते हुए उसमें खुशी और सुकून महसूस करना अपने साथ न्याय करना है। घर में बैठकर शांति मिलने पर इसी मोमेंट को उतने ही उत्साह के साथ फील करें, जैसे कोई व्यक्ति बाहर सोशलाइज होकर करता है।
जेन-जी ने अकेलेपन में ढूंढ निकाली खुशी
कहा जाता है कि नई जेनरेशन मेंटल हेल्थ को लेकर सबसे ज्यादा संवेदनशील है। ऐसे में जेन-जी अपने अकेलेपन को डिप्रेशन या पैनिक अटैक बनाने के बजाय सोलीट्यूड में रहकर खुद को खुश रखना चुन रहे हैं। उन्हें समझ आ चुका है कि खुशी रहने का मतलब ग्रुप में घूमना-फिरना नहीं है, खुद को अहमियत देना भी बहुत जरूरी है।
बोरिंग जिंदगी ही सबसे मजेदार
अब जो लोग घर पर रहते हैं और जोमो को फॉलो करते हैं, उनके लिए घर पर रहकर आराम करना बोरिंग नहीं है। यह उनका मी टाइम है, जिसमें वो अपनी हॉबीज को फॉलो करने के साथ ही मनपसंद के खाने को भी एन्जॉय कर पा रहे हैं।
सोशल मीडिया के चलते बढ़ने लगा था FOMO
सोशल मीडिया का इस्तेमाल बीते कुछ सालों में जितनी तेजी से बढ़ा है, उसकी वजह से लोग ऑनलाइन ज्यादा अवेलेबल रहने लगे। इसके चलते दूसरों के लाइफस्टाइल, मुस्कुराती तस्वीरें और वेकेशन मोमेंट्स देखकर अपनी जिंदगी से तुलना करना आदत बन गई। फिर चाहे कैमरे के पीछे की सच्चाई कुछ भी हो, पर इसने नई पीढ़ी की मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर डाला है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।