दिल्ली वालों को मिठाई, तो गुजरात-एमपी में कैश है पसंद; दिलचस्प है दीवाली पर लोगों के गिफ्ट देने का ट्रेंड
एक सर्वे के अनुसार, दीवाली पर गिफ्ट देने के तरीके देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग हैं।

दीवाली पर कैसे गिफ्ट्स चुन रहे हैं लोग? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के त्योहार पर हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट्स देकर शुभकामनाएं देते हैं। तोहफे देने की ये परंपरा काफी समय से चल रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं देश के अलग-अलग क्षेत्रों में गिफ्ट्स चुनने का तरीका और पसंद कितनी अलग है?
YouGov के हाल ही में हुए एक सर्वे में त्योहारों पर गिफ्ट देने के दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं, जो बताते हैं कि देश के अलग-अलग कोनों में लोग किस तरह गिफ्ट्स चुने जाते हैं। आइए जानते हैं इस सर्वे के बारे में।
किसे सबसे ज्यादा दिए जाते हैं तोहफे?
इस सर्वे के मुताबिक, हमारे देश में 74% लोग त्योहार के मौके पर अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों को गिफ्ट देना पसंद करते हैं। इसके बाद दोस्तों को तोहफा देने वालों की हिस्सेदारी 61% है। वहीं, इस लिस्ट में 39% लोग अपने पार्टनर के लिएए और 31% लोग छोटे रिश्तेदारों या बच्चों के लिए गिफ्ट्स खरीदते हैं।
उत्तर भारत में कौन-सा गिफ्ट सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है?
त्योहार के दौरान उत्तर भारत के लोगों के गिफ्ट्स खाने-पीने से ज्यादा जुड़ी होती हैं। हरियाणा में 54% और दिल्ली में 49% लोग मिठाई, ड्राई फ्रूट्स और खान-पान की दूसरी चीजों को गिफ्ट करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। यहां पर त्योहारों पर मिठाई या ड्राई फ्रूट्स का पैक देना लोगों के सबसे पसंदीदा गिफ्ट्स में से एक माना जाता है।
दक्षिण भारत में जूलरी का है जलवा
दक्षिण भारत में जूलरी देने का चलन उत्तर भारत से बिल्कुल अलग है। यहां के लोग खाने-पीने की चीजों से ज्यादा कीमती तोहफों को पसंद करते हैं। आंध्र प्रदेश में 41% और कर्नाटक में 38% लोग गिफ्ट में जूलरी देना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश में 41% लोग पर्सनलाइज्ड गिफ्ट देना भी पसंद करते हैं।
मध्य भारत और गुजरात में कैश का चलन
मध्य भारत के राज्यों में गिफ्ट्स के मामले में नकद कैश देना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। मध्य प्रदेश में 47% लोग गिफ्ट के रूप में सीधे नकद पैसे देना पसंद करते हैं। इसके अलावा, गुजरात में भी 42% लोगों की पहली पसंद नकद गिफ्ट देना ही है।
पूर्वी भारत में पर्सनलाइज्ड और डिजिटल गिफ्ट
पूर्वी भारत में गिफ्ट देने का तरीका थोड़ा मॉडर्न है। ओडिशा में 40%, जबकि पश्चिम बंगाल और बिहार में 33% लोग पर्सनलाइज्ड गिफ्ट देना पसंद करते हैं। इसके साथ ही, डिजिटल गिफ्टिंग के मामले में भी बिहार पीछे नहीं है, जहां 24% लोगों ने डिजिटल गिफ्ट्स को अपनी प्रायोरिटी बताया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।