दीवाली पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए दरवाजे पर बनाएं ये शुभ 'रंगोली डिजाइन', हर कोई करेगा तारीफ
दीवाली पर घर सजाने और मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली बनाना काफी शुभ माना जाता है।
-1794043278631_m.webp)
दीवाली के लिए बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन (Picture Courtesy: Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के त्योहार में लोग अपने घरों को सजाते हैं, दीए जलाते हैं और परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं। दीवाली पर रंगोली बनाना काफी शुभ माना जाता है।
अगर आप भी दीवाली पर अपने घर में रंगोली बनाने के लिए कुछ डिजाइन ढूंढ़ रहे हैं, तो ये डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। आइए जानें दीवाली के लिए कुछ खास रंगोली डिजाइन।
रंगोली डिजाइन-1
(Picture Courtesy: Instagram)
मोर के डिजाइन पर बनी ये रंगोली काफी खूबसूरत लगती है। इस डिजाइन के बीच में मां लक्ष्मी के पैरों के निशान बना सकते हैं, जो काफी शुभ माना जाता है। ये डिजाइन आपके घर की खूबसूरती पर चार चांद लगा देगा।
रंगोली डिजाइन-2
(Picture Courtesy: Instagram)
माना जाता है कि कमल मां लक्ष्मी को काफी प्रिय होता है। कमल के फूलों से बना ये रंगोली डिजाइन काफी खूबसूरत लगेगा। कमल के फूलों को बीच में बनाकर साइड में गोलाकार में डिजाइन बनाएं। घर के दरवाजे पर ये काफी सुंदर लगता है।
रंगोली डिजाइन-3
(Picture Courtesy: Instagram)
कलश के डिजाइन वाली ये रंगोली भी काफी खूबसूरत है। कमल के फूल पर बना कलश और दीए दीवाली की थीम से पूरी मैच होते हैं। ये सभी प्रतीक काफी शुभ माने जाते हैं।
रंगोली डिजाइन-4
(Picture Courtesy: Instagram)
ये रंगोली डिजाइन काफी आसान है, लेकिन बहुत खूबसूरत भी है। फूलों के डिजाइन वाली ये रंगोली घर के दरवाजे या बीच हॉल में काफी सुंदर लगेगी।
रंगोली डिजाइन-5
(Picture Courtesy: Instagram)
ये डिजाइन भी काफी सिंपल, लेकिन काफी सुंदर है। ये डिजाइन भी घर के मेन दरवाजे या घर के किसी कोने में बना सकते हैं। दीयों की रोशनी के साथ ये काफी खूबसूरत लगता है।
रंगोली डिजाइन-6
(Picture Courtesy: Instagram)
ये रंगोली डिजाइन काफी खूबसूरत है। फूलों के डिजाइन के बीच सजे दीए फुल दीवाली वाइब्स देंगे। इस डिजाइन को आप आसानी से बना सकते हैं।
रंगोली डिजाइन-7
(Picture Courtesy: Instagram)
दीवाली के मौके पर दीए वाली रंगोली सबसे बेस्ट है। इस डिजाइन को में एक बड़ा दीया बनाएं और उसके बगल में फूल बनाएं।
रंगोली डिजाइन-8
(Picture Courtesy: Instagram)
शुभ दीपावली लिखी ये रंगोली आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इस डिजाइन में दीए और तोरण बने हैं, जो दीवाली के त्योहार से जुड़े हैं।
रंगोली डिजाइन-9
(Picture Courtesy: Instagram)
मोर वाली ये रंगोली काफी खूबसूरत है। इस डिजाइन में मोर के पंख और फूलों से बनी ये डिजाइन काफी खूबसूरत है।
रंगोली डिजाइन-10
(Picture Courtesy: Instagram)
ये रंगोली डिजाइन भी काफी खूबसूरत है। दीयों की रोशनी और रंग-बिरंगे डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।
यह भी पढ़ें- दीवाली की सफाई में नहीं मिला मेहंदी लगाने का समय? सिर्फ 10 मिनट में लगाएं ये 10 खूबसूरत डिजाइन