विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली की सफाई में नहीं मिला मेहंदी लगाने का समय? सिर्फ 10 मिनट में लगाएं ये 10 खूबसूरत डिजाइन

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:53 PM (IST)

दीवाली पर मेहंदी लगाने का समय नहीं है, तो आप कुछ मिनिमल मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकते हैं।

दीवाली पर लगाएं ये खूबसूरत डिजाइन (Picture Courtesy: Instagram)

दीवाली पर लगाएं ये खूबसूरत डिजाइन (Picture Courtesy: Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

 लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार रोशनी का पर्व होता है। इस दिन लोग अपने घरों में दीए जलाते हैं, भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और मिठाइयां बांटते हैं। किसी भी शुभ अवसर पर महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। 

हालांकि, अगर सफाई और बाकी तैयारियों के बीच आपको मेहंदी लगाने का समय नहीं मिला है, तो आप कुछ मिनिमल मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। ये डिजाइन आसानी से सिर्फ 10-15 मिनट में लगा सकते हैं और ये देखने में काफी खूबसूरत भी लगते हैं। आइए देखें दीवाली के लिए कुछ खास मेहंदी डिजाइन। 

दीवाली मेहंदी डिजाइन-1

Diwali Mehndi Designs (8)

(Picture Courtesy: Instagram)

ये मेहंदी डिजाइन बहुत आसान है और बहुत खूबसूरत भी है। इसे आप आराम से सिर्फ 10 मिनट में लगा सकते हैं। हाथों में एक गोल डिजाइन बनाएं और उसके साइड में पत्तियां बनाएं। 

दीवाली मेहंदी डिजाइन-2 

Diwali Mehndi Designs

(Picture Courtesy: Instagram)

दीवाली के मौके पर आप कमल के फूल के डिजाइन भी बना सकते हैं। हाथ के बीच में एक कमल का फूल बनाएं और उंगलियों पर पत्तियों वाला डिजाइन बनाएं। ये डिजाइन भी 10-15 मिनट में लग जाए। 

दीवाली मेहंदी डिजाइन-3

Diwali Mehndi Designs (9)

(Picture Courtesy: Instagram)

ये मेहंदी डिजाइन काफी खूबसूरत है और इसे काफी कम समय में भी लगाया जाता है। बहुत छोटे-छोटे फूलों वाला ये डिजाइन भी बिल्कुल कम समय में लगाया जा सकता है। 

दीवाली मेहंदी डिजाइन-4

Diwali Mehndi Designs (7)

(Picture Courtesy: Instagram)

ये मेहंदी डिजाइन मिनिमल होने के साथ-साथ खूबसूरत भी है। हाथों पर बना फूलों का डिजाइन और हथेली के बीच बना मंडाला आर्ट काफी खूबसूरत लगता है। 

दीवाली मेहंदी डिजाइन- 5

Diwali Mehndi Designs (5)

(Picture Courtesy: Instagram)

अगर आपको मेहंदी लगानी नहीं भी आती, तो भी आप इस डिजाइन को बना सकते हैं। ये डिजाइन भी देखने में काफी खूबसूरत है और आपके हाथों पर खूब जचेगी। 

दीवाली मेहंदी डिजाइन-6

Diwali Mehndi Designs (4)

(Picture Courtesy: Instagram)

अगर आप अपने हाथों को बहुत भरा हुआ नहीं दिखाना चाहते, तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। उंगलियों पर डिजाइन बनाएं और हथेली के बीच पत्तियों जैसी छोटी-छोटी डिजाइन बनाएं। 

दीवाली मेहंदी डिजाइन- 7

Diwali Mehndi Designs (6)

(Picture Courtesy: Instagram)

अगर आप मिनिमल डिजाइन ही चाहती हैं, लेकिन ये नहीं चाहती कि हाथ बहुत खाली दिखें, तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। ये डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लगेगा। 

दीवाली मेहंदी डिजाइन-8

Diwali Mehndi Designs (3)

(Picture Courtesy: Instagram)

ये मिनिमल मेहंदी डिजाइन भी देखने में काफी खूबसूरत है। उंगलियों पर बनी पत्तियों का डिजाइन बेल जैसा लुक देता है और बीच में बने छोटे-छोटे फूल इस डिजाइन को और सुंदर बनाते हैं। 

दीवाली मेहंदी डिजाइन-9

Diwali Mehndi Designs (2)

(Picture Courtesy: Instagram)

दीवाली पर कमल के फूल वाली मेहंदी डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट है। ये दीवाली की थीम से मेल भी खाती है और लगाने में भी काफी आसान है। 

दीवाली मेहंदी डिजाइन-10

Diwali Mehndi Designs (11)

(Picture Courtesy: Instagram)

ये मेहंदी डिजाइन जितना सिंपल है, उतना ही खूबसूरत भी है। हथेली के बीच में छोटा गोल डिजाइन बनाएं और उंगलियों पर भी बहुत ही मिनिमल डिजाइन बनाएं। 

यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले ही स्किन को दें सुरक्षा कवच! पटाखों के प्रदूषण से बचने के लिए स्किनकेयर में अपनाएं ये टिप्स

यह भी पढ़ें- दीवाली पर दिखना है सबसे अलग? आउटफिट से मेकअप और हेयरस्टाइल तक अपनाएं ये ट्रेंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।