दीवाली से पहले ही स्किन को दें सुरक्षा कवच! पटाखों के प्रदूषण से बचने के लिए स्किनकेयर में अपनाएं ये टिप्स
दीवाली के दौरान प्रदूषण से त्वचा को बचाने के लिए खास देखभाल की आवश्यकता होती है।

पटाखों के प्रदूषण से बचने के लिए स्किनकेयर टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ सालों से दिल्ली में दीवाली के समय होने वाला प्रदूषण परेशानी का कारण बन गया है। इसमें भी सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि अक्सर लोग दीवाली के बाद स्किनकेयर पर जोर देते हैं, जबकि इन 3-4 दिनों की भागदौड़ में भी हमारी स्किन त्वचा के संपर्क में आती है। ऐसे में इस दौरान भी त्वचा की देखभाल किए जाने की खास जरूरत है, आइए इसके लिए खास टिप्स जानते हैं:
दीवाली से पहले त्वचा को हाइड्रेट रखें
वैसे तो हाइड्रेशन की जरूरत स्किन को हमेशा ही रहती है, लेकिन दीपावली के समय खास ध्यान दिए जाने की जरूरत है। इधर-उधर की भागदौड़ में पानी पीना न भूलें और डाइट में जूस भी जोड़ लें। इसके साथ ही ज्यादा चीनी या पैकेट फूड खाने से बचें।
त्वचा की सुरक्षा जरूरी
त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए डाइट के साथ ही स्किनकेयर में भी कुछ खास चीजें शामिल की जा सकती हैं। इनमें हाइल्यूरोनिक एसिड, सेरामाइड्स या स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर शामी है। अब क्योंकि इस दौरान हवा में भी नमी गायब रहती है, तो त्वचा में रूखापन बढ़ता है। इस बात का भी ध्यान रखें ई दीवाली से पहले केमिकल पील या हार्ड एक्सफोलिएशन से बचना है।
सनस्क्रीन लगाना न भूलें
सनस्क्रीन इसलिए जरूरी है क्योंकि धूप की किरणें प्रदूषक तत्वों के साथ मिलकर पिगमेंटेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह बन सकती है। इससे बचने के लिए 30 या उससे ऊपर की ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना अनिवार्य शर्त है, ताकि प्रदूषण के बीच रहते हुए भी त्वचा पर एक सुरक्षा की परत रहे।
पटाखों और धुएं से त्वचा को बचाएं
पटाखे जलाते समय कोशिश करें कि उसका धुआं चेहरे के संपर्क में कम से कम आए, इससे बचने के लिए स्कार्फ या दुपट्टे से अपना चेहरा कवर करके रखें। इसके साथ ही, हर समय मास्क पहनकर रखना भी बेहद जरूरी है।
हेवी मेकअप से बचें
हेवी फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट पाउडर और कंसीलर की मोटी लेयर प्रदूषण के समय त्वचा से जुड़ी समस्या बढ़ा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारी मेकअप प्रदूषक तत्वों को फंसाकर पोर्स को बंद कर सकता है। ऐसे में अगर आप मेकअप करना ही चाहती हैं, तो नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना एक समझदारी वाला विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें- केले के छिलके में छिपा है लंबे-घने लहराते बालों का राज, ये स्टेप्स फॉलो कर घर पर तैयार कर लें इसका नेचुरल टॉनिक
यह भी पढ़ें- पार्लर जाकर क्यों खर्च करने हजारों रुपए? फेस्टिव सीजन में घर पर ऐसे करें 'बॉडी पॉलिशिंग', मिलेगा गजब का निखार
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।