पार्लर जाकर क्यों खर्च करने हजारों रुपए? फेस्टिव सीजन में घर पर ऐसे करें 'बॉडी पॉलिशिंग', मिलेगा गजब का निखार
फेस्टिव सीजन में पार्लर के महंगे खर्च से बचकर घर पर ही बॉडी पॉलिशिंग करके अपनी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

फेस्टिव सीजन में ऐसे करें बॉडी पॉलिशिंग (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में कौन नहीं चाहता कि उसकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए बॉडी पॉलिशिंग अच्छा ऑप्शन है, लेकिन भाग-दौड़ भरी जिंदगी में बार-बार पार्लर जाने का समय भी नहीं होता और न ही लोग बार-बार इसमें पैसे खर्च करना चाहते हैं।
ऐसे में आप घर पर ही कुछ आसान और असरदार तरीकों से बॉडी पॉलिशिंग करके आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। ये न सिर्फ डेड स्किन हटाती है, बल्कि स्किन को डीप क्लीन, हाइड्रेट और सॉफ्ट भी बनाती है। आइए जानें कैसे आप घर पर आसानी से बॉडी पॉलिश कर सकते हैं।
घर पर बॉडी पॉलिशिंग के तरीके
- स्किन क्लीनिंग- बॉडी पॉलिशिंग का पहला और सबसे जरूरी स्टेप है स्किन की अच्छी तरह सफाई करना। इसके लिए आप गुनगुने पानी से नहाएं और एक माइल्ड साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें। इससे शरीर की धूल, पसीना और ऑयल निकल जाता है और स्किन अगले स्टेप्स के लिए तैयार हो जाती है।
- स्क्रबिंग- ये बॉडी पॉलिशिंग का मुख्य हिस्सा है। इसके लिए आप घर पर ही नेचुरल स्क्रब बना सकते हैं, जैसे बेसन, कॉफी, शहद और दूध को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे पूरे शरीर पर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए 5-10 मिनट तक मसाज करें। इससे डेड स्किन सेल्स हटती हैं, स्किन स्मूद होती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
- स्टीम- स्क्रबिंग के बाद अगर आप हल्की स्टीम लेते हैं, तो इसका असर और बढ़ जाता है। स्टीम लेने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और अंदर जमी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है।
- बॉडी पैक- अब स्किन को पोषण देने के लिए बॉडी पैक लगाना जरूरी है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इस पैक को पूरे शरीर पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें। यह पैक स्किन को ठंडक देता है, टैनिंग कम करता है और स्किन टोन को निखारता है, जिससे नेचुरल ग्लो आता है।
- मॉइश्चराइजिंग- पैक हटाने के बाद स्किन को अच्छी तरह से धो लें और फिर कोई अच्छा मॉइश्चराइजर, नारियल तेल या बादाम तेल लगाएं। यह स्टेप बहुत जरूरी है, क्योंकि यह स्किन में नमी को लॉक करता है और उसे लंबे समय तक सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखता है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सताने लगा है डैंड्रफ? घर पर मौजूद प्याज से करें इसका पक्का इलाज, आसान है तरीका
