विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सैंडल पहनते ही दिखने लगती है पैरों की टैनिंग? घर पर पैडिक्योर करते समय पानी में मिलाएं ये चीजें

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Mon, 26 Oct 2026 06:30 AM (IST)

घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर टैनिंग हटाकर पैरों को मुलायम और चमकदार बनाया जा सकता है।

पैरों की टैनिंग दूर करने के घरेलू नुस्खे (Image Source: AI Generated)

पैरों की टैनिंग दूर करने के घरेलू नुस्खे (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। धूप, धूल और पसीने के कारण पैरों की स्किन जल्दी टैन हो जाती है। इससे पैरों का कलर असमान और स्किन ड्राय व बेजान दिखने लगती है। अक्सर हम चेहरे और हाथों की देखभाल तो करते हैं, लेकिन पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं। 

ऐसे में घर पर ही एक आसान और असरदार पैडिक्योर करके टैनिंग को कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको महंगे प्रॉडक्ट्स की जरूरत थी नहीं पड़ेगी, बल्कि कुछ घरेलू चीजें ही काफी हैं। तो आइए जानते हैं पैडिक्योर के पानी में कौन कौन सी चीजें डालनी चाहिए

नींबू का रस

नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो टैनिंग को हल्का करने में मदद करते हैं। पैडिक्योर के पानी में 1–2 चम्मच नींबू का रस मिलाने से स्किन साफ और चमकदार बनती है।

बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को स्मूद बनाता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा पानी में मिलाएं और पैरों को 15 मिनट तक डुबोकर रखें।

गुलाब जल

गुलाब जल स्किन को ठंडक देता है और उसकी नमी बनाए रखता है। यह पैरों की थकान को भी दूर करता है और फ्रेशनेस देता है। पैडिक्योर पानी में थोड़ा गुलाब जल जरूर डालें।

शहद

शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को मुलायम बनाता है। यह टैनिंग के कारण हुई ड्रायनेस को कम करता है और स्किन को पोषण देता है।

नमक

नमक पैरों की गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करता है। यह स्किन को डीप क्लीन करता है और पैरों की बदबू भी दूर करता है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में कूलिंग और हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह टैनिंग को कम करने के साथ-साथ स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाता है।

दूध

दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को हल्का एक्सफोलिएट करता है और रंगत निखारने में मदद करता है। पैडिक्योर के पानी में थोड़ा कच्चा दूध मिलाना फायदेमंद होता है।

इस्तेमाल का तरीका

एक टब में गुनगुना पानी लें और इनमें से 3–4 चीजें मिलाएं। अब अपने पैरों को 15–20 मिनट तक इसमें डुबोकर रखें। इसके बाद स्क्रब या प्यूमिक स्टोन से हल्के हाथों से सफाई करें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ से पहले मुलेठी फेस मास्क से चेहरे की झाइयों और दाग-धब्बों को करें हल्का, इन चीजों से पाएं निखरी त्वचा

यह भी पढ़ें- करवा चौथ से पहले पार्लर जाने का नहीं है समय? बस 30 मिनट में घर पर करें ये 5-स्टेप फेशियल, मिलेगा चांद-सा निखार