विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सताने लगा है डैंड्रफ? घर पर मौजूद प्याज से करें इसका पक्का इलाज, आसान है तरीका

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:30 AM (IST)

सर्दियों की शुरुआत में डैंड्रफ की समस्या आम है, जिसके लिए प्याज एक असरदार घरेलू उपाय है।

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाएगा प्याज? (AI Generated Image)

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाएगा प्याज? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हवा में हल्की-हल्की ठंड महसूस होनी शुरू हो गई है। ये मौसम लगता तो काफी सुहाना है, लेकिन हवा में ड्राईनेस की वजह से डैंड्रफ की समस्या आम हो जाती है। डैंड्रफ के कारण स्कैल्प में खुजली और हेयर फॉल की समस्या होने लगती है। 

ऐसे में जरूरी है कि बालों की सही देखभाल की जाए। इसके लिए प्याज सबसे बेस्ट इंग्रीडिएंट है। इसमें सल्फर, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को साफ रखते हैं, डैंड्रफ को जड़ से खत्म करते हैं। साथ ही, ये बालों को मजबूत, घना और शाइनी बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं प्याज के कुछ आसान घरेलू उपाय, जिनसे आपके बाल फिर से हेल्दी और खूबसूरत बन सकते हैं।

बालों पर कैसे करें प्याज का इस्तेमाल?

  • प्याज का रस सीधे स्कैल्प पर लगाएं- प्याज का ताजा रस निकालकर कॉटन की मदद से स्कैल्प पर लगाएं। हल्के हाथों से 5-10 मिनट मसाज करें और 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से वॉश करें। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, फंगल इन्फेक्शन खत्म होता है और डैंड्रफ धीरे-धीरे कम होने लगता है। सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल करें।
  • प्याज और नारियल तेल का मिश्रण- नारियल तेल को हल्का गर्म करें और उसमें प्याज का रस मिलाएं। इस तेल से स्कैल्प मसाज करें और रातभर छोड़ दें, और सुबह बाल वॉश करें। यह उपाय ड्राई स्कैल्प को पोषण देता है, खुजली से राहत देता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है।
  • प्याज और एलोवेरा हेयर मास्क- दो चम्मच प्याज का रस और दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 30-40 मिनट बाद वॉश करें। एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देता है और प्याज डैंड्रफ हटाने में मदद करता है। इससे बाल सॉफ्ट, शाइनी और स्मूद बनते हैं।
  • प्याज और नींबू का उपाय- एक चम्मच प्याज के रस में कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं और स्कैल्प पर लगाएं। यह मिश्रण एक्स्ट्रा ऑयल और फंगल बैक्टीरिया को कंट्रोल करता है। जिनकी स्कैल्प बहुत ऑयली होती है, उनके लिए यह उपाय खास फायदेमंद है।
  • प्याज का पानी हेयर रिंस के रूप में- उबले हुए प्याज का पानी ठंडा करके रिंस की तरह इस्तेमाल करें। यह स्कैल्प को साफ करता है और बालों में नेचुरल चमक लाता है।

कुछ जरूरी सावधानियां

  • पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्कैल्प वालों को प्याज का रस डायरेक्ट लगाने से बचना चाहिए।
  • हफ्ते में 2-3 बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
  • हेल्दी डाइट, भरपूर मात्रा में पानी और सही हेयर केयर रूटीन भी जरूरी है।