महंगे हेयर ट्रीटमेंट छोड़िए, आज ही पीना शुरू करें ये 8 हेल्दी ड्रिंक्स; लंबे, घने और मजबूत बालों का है सीक्रेट
बालों की मजबूती बाहरी प्रॉडक्ट्स से नहीं, बल्कि अंदरूनी पोषण से आती है।

बालों की कायापलट कर देंगे ये 8 नेचुरल ड्रिंक्स (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए महंगे शैंपू, तेल और हेयर मास्क पर खूब पैसे खर्च करते हैं, लेकिन फिर भी बाल कमजोर होकर टूटते और झड़ते रहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण शरीर में पोषण की कमी है।
असल में, बालों की असली मजबूती बाहर से लगाए गए प्रॉडक्ट्स से नहीं, बल्कि अंदरूनी पोषण से आती है। जब हमारे शरीर को सही मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन मिलते हैं, तभी बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और तेजी से बढ़ते हैं।
अगर आप भी नेचुरली लंबे, घने और मजबूत बाल पाना चाहते हैं, तो सिर्फ बाहरी देखभाल पर निर्भर न रहें। अपनी डेली रूटीन में इन हेल्दी ड्रिंक्स को जरूर शामिल करें।
आंवला जूस
आंवला विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है। इसका जूस पीने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर फॉल कम होता है। इसके अलावा, यह बालों को समय से पहले सफेद होने से भी बचाता है और उनकी ग्रोथ को तेज करता है।
गाजर और चुकंदर का जूस
आयरन, विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह जूस आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इससे बालों की जड़ों को पूरा पोषण मिलता है और बाल बहुत तेजी से लंबे होते हैं।
एलोवेरा जूस
एलोवेरा जूस शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने के साथ-साथ आपके स्कैल्प को हाइड्रेट भी रखता है। इसके सेवन से डैंड्रफ की समस्या कम होती है और बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। जब शरीर अच्छी तरह हाइड्रेट रहता है, तो आपके बाल भी ड्राई और कमजोर होने से बच जाते हैं।
मेथी का पानी
रात में एक चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगो दें और सुबह उठकर उस पानी को पी लें। मेथी में मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड बालों का झड़ना रोकते हैं और उनकी ग्रोथ को बेहतर बनाने में काफी मदद करते हैं।
पालक और सेब का जूस
पालक में भरपूर आयरन होता है और सेब एंटीऑक्सीडेंट्स से भरा होता है। इन दोनों का जूस बालों को पतला होने से बचाता है और जड़ों को अंदर से मजबूती देता है।
ग्रीन टी
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी हेयर फॉलिकल्स को डैमेज होने से बचाती है। इससे बालों की ग्रोथ को अच्छा सपोर्ट मिलता है।
बादाम का दूध
बायोटिन, विटामिन-ई और प्रोटीन से भरपूर बादाम का दूध बालों के लिए बेहतरीन है। यह आपके बालों को मजबूत और घना बनाने के साथ-साथ उन्हें शाइनी भी बनाता है।
खूबसूरत बाल पाने के लिए सिर्फ हेयर प्रॉडक्ट्स के भरोसे न बैठें। सही खानपान और इन ड्रिंक्स की मदद से आप अपने बालों को अंदर से पोषण दे सकते हैं, जिससे बाल झड़ने की समस्या खत्म होगी और वे नेचुरली मजबूत व शाइनी बनेंगे।
यह भी पढ़ें- बालों की ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं हेयर सीरम, चावल और मेथी समेत इन चीजों से तैयार होगा नुस्खा
यह भी पढ़ें- घर में लगाएं एलोवेरा और पाएं नेचुरल हेयर केयर, जानें पौधा लगाने से इस्तेमाल तक पूरी गाइड
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
