बालों की ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं हेयर सीरम, चावल और मेथी समेत इन चीजों से तैयार होगा नुस्खा
चावल, मेथी, कलौंजी और एलोवेरा जैसी सामग्री से हेयर सीरम तैयार किया जा सकता है, जो बालों की ग्रोथ में मदद करेगा।

बालों की ग्रोथ के लिए घर का बना सीरम (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रदूषण और धूल-मिट्टी में बालों का झड़ना एक आम समस्या है, पर ज्यादा हेयर फॉल की वजह से कुछ लोगों को चिंता सताने लगती है। फिर वो इसके लिए बाजार के केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स पर भी भरोसा नहीं करते।
ऐसे में घर का बना हेयर सीरम बेहद असरदार साबित हो सकता है, आइए इसे बनाने की विधि जानते हैं।
बालों की ग्रोथ के लिए घर का बना सीरम
हेयर सीरम को घर में रखी कुछ चीजों के मिश्रण से आसानी से बनाया जा सकता है, इसे बनाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
सामग्री
1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
3 बड़े चम्मच चावल
1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
2 बड़े चम्मच गुलाब जल
1 बड़ा चम्मच कलौंजी
2-3 बूंद रोजमेरी एक्सट्रैक्ट या 2-3 बूंद नारियल तेल
1 विटामिन-ई कैप्सूल
विधि
हेयर सीरम बनाने के लिए सबसे पहले मेथी और कलौंजी का पानी तैयार करना है। इसके लिए एक रात पहले एक कटोरी में पानी में 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना और 1 बड़ा चम्मच कलौंजी डालकर भिगो दें।
अगली सुबह जब सीरम बनाने जाएं तो इस पानी को छानकर अलग कर लेना है।
इसके बाद 3 बड़े चम्मच चावल को 1 कप पानी में कम से कम 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
फिर थोड़ी बाद चावल के पानी को भी छानकर अलग रख लेना है।
अब एक पैन को गैस पर रखें और उसमें मेथी-कलौंजी के साथ चावल का पानी डालकर धीमी आंच पर कम से कम 7-8 मिनट तक उबालें।
इस पानी को अलग बर्तन में निकालकर रखें और ठंडा होने पर 2 बड़े चम्मच गुलाब जल और 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिला लेना है।
सबसे आखिर में 2-3 बूंद रोजमेरी एक्सट्रैक्ट या 2-3 बूंद नारियल तेल और 1 विटामिन-ई कैप्सूल मिक्स करें।
इस तरह तैयार है आपका घर का बना हेयर सीरम, इसे शीशी या स्प्रे बोतल में भरकर 2 हफ्ते तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या है लगाने का तरीका?
इस सीरम को शैंपू करने से एक रात पहले बालों की जड़ों में लगाकर हल्के हाथ से मालिश करें। बस ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन सेंसीटिव है, तो इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें। वहीं, शैंपू करने से 2 घंटे पहले भी इसे स्कैल्प में अप्लाई किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- बदलते मौसम में रूखी और बेजान त्वचा से हैं परेशान? स्किन को मुलायम रखने के लिए रूटीन में करें ये बदलाव
यह भी पढ़ें- घर में लगाएं एलोवेरा और पाएं नेचुरल हेयर केयर, जानें पौधा लगाने से इस्तेमाल तक पूरी गाइड
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
