विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में लगाएं एलोवेरा और पाएं नेचुरल हेयर केयर, जानें पौधा लगाने से इस्तेमाल तक पूरी गाइड

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Sun, 04 Oct 2026 11:30 AM (IST)

एलोवेरा प्लांट घर पर लगाने से आपको ताजा और नेचुरल हेयर केयर मिल सकता है।

बालों के लिए एलोवेरा इस्तेमाल करने के तरीके (Image Source: AI Generated)

बालों के लिए एलोवेरा इस्तेमाल करने के तरीके (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एलोवेरा प्लांट एक ऐसा औषधीय पौधा है जिसे घर पर लगाना बहुत आसान है और यह त्वचा व बालों दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आजकल प्रदूषण, स्ट्रेस, अनहेल्दी लाइफ स्टाइल और केमिकल बेस्ड प्रॉडक्ट्स के कारण बालों का झड़ना, ड्राइनेस और डैंड्रफ जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। 

ऐसे में घर पर लगा एलोवेरा प्लांट एक नेचुरल हेयर ट्रीटमेंट की तरह काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन ए,सी,ई, बी12, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं और स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं।

घर पर एलोवेरा प्लांट कैसे लगाएं

एलोवेरा लगाने के लिए एक छोटा गमला लें जिसमें नीचे छेद हो। इसमें मिट्टी में रेत और खाद मिलाकर हल्की मिट्टी तैयार करें।एलोवेरा की छोटी जड़ वाला हिस्सा मिट्टी में लगा दें।ज्यादा पानी न दें, हफ्ते में 2–3 बार पानी पर्याप्त है। इसे कम धूप वाली जगह पर रखें।कुछ ही दिनों में पौधा बढ़ने लगेगा और आप इसका ताजा जेल इस्तेमाल कर पाएंगे।

बालों के लिए एलोवेरा इस्तेमाल करने के तरीके

आप एलोवेरा जेल को नारियल तेल, दही, प्याज रस या जैतून तेल में मिलाकर हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। हफ्ते में 2–3 बार उपयोग करने से बाल सॉफ्ट, घने और शाइनी बनने लगते हैं।

एलोवेरा जेल हेयर मास्क

ताजा एलोवेरा जेल निकालकर सीधे बालों की जड़ों में लगाएं। 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से वॉश करें। इससे बाल सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं।

एलोवेरा और नारियल तेल

2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाकर हल्का गर्म करें और स्कैल्प पर मसाज करें। इससे बालों का झड़ना कम होता है।

एलोवेरा और दही

एलोवेरा जेल में 2 चम्मच दही मिलाकर बालों में लगाएं। यह हेयर पैक डैंड्रफ और ड्राई बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।

एलोवेरा और प्याज का रस

अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो एलोवेरा जेल में थोड़ा प्याज का रस मिलाकर जड़ों में लगाएं। इससे हेयर ग्रोथ तेज होती है।

एलोवेरा हेयर स्प्रे

एलोवेरा जेल को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें और बाल धोने के बाद हल्का स्प्रे करें। इससे बाल फ्रिजी नहीं होंगे।

एलोवेरा और जैतून तेल

एलोवेरा जेल में जैतून तेल मिलाकर लगाने से बाल मजबूत, घने और शाइनी बनते हैं।

घर पर एलोवेरा प्लांट लगाना सिर्फ सजावट के लिए नहीं बल्कि सेहत और सुंदरता के लिए भी बहुत फायदेमंद है। नेचुरल होने की वजह से इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, इसलिए एलोवेरा को अपनी हेयर केयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं।

यह भी पढ़ें- बालों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं ये फूल, हेयर फॉल से ड्रायनेस तक में कई परेशानियों का हैं रामबाण इलाज

यह भी पढ़ें- रूखे, बेजान और फ्रिजी बालों का पक्का इलाज! हफ्ते में एक बार लगाएं यह होममेड केराटिन मास्क

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।