विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदलते मौसम में रूखी और बेजान त्वचा से हैं परेशान? स्किन को मुलायम रखने के लिए रूटीन में करें ये बदलाव

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:00 AM (IST)

मौसम बदलने के साथ त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, इसलिए सही स्किन केयर रूटीन अपनाना जरूरी है।

स्किन केयर रूटीन में करें ये बदलाव (Picture Courtesy: Freepik)

स्किन केयर रूटीन में करें ये बदलाव (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी का मौसम धीरे-धीरे आ रहा है और ये बदलता मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और सुहाना मौसम लेकर आता है, लेकिन स्किन के लिए चुनौतियां भी खड़ी करता है। मौसम बदलने के कारण त्वचा की नमी कम होने लगती हैं औक चेहरे काफी खिंचा-खिंचा महसूस होता है। 

इस वजह से इस बदलते मौसम में त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है। इसलिए जरूरी है कि इस बदलते मौसम में अपनी त्वचा को मुलायम और हेल्दी बनाए रखने के लिए सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। आइए जानें इस मौसम में कैसा होना चाहिए आपका स्किन केयर रूटीन।   

जेंटल क्लींजिंग

इस मौसम में बार-बार चेहरा धोने से बचें, वरना स्किन ड्राई होने लगती है। फेस वॉश के लिए ऐसा क्लींजर चुनें, जो हाइड्रेटिंग हो, ताकि त्वचा की नमी खत्म न हो। इससे आपका चेहरा भी साफ होगा और स्किन ड्राई भी नहीं होगी। 

डीप मॉइश्चराइजेशन

इस मौसम में स्किन बैरियर को सबसे ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए अपना मॉइश्चराइज जेल-बेस्ड से किसी हैवी क्रीम पर शिफ्ट कर लें, जिसमें सेरेमाइड्स, ह्यालूरोनिक एसिड और पेपटाइड्स हों। ये चेहरे में नमी लॉक करते हैं और स्किन बैरियर को मजबूत बनाते हैं। 

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

कई लोग सोचते हैं कि सर्दी के मौसम में सन स्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन ऐसा नहीं है। सनस्क्रीन हर मौसम में लगाना जरूरी है। इसलिए घर से निकलने से 20 मिनट पहले एसपीएफ 30 या 50 वाला सनस्क्रीन लगाएं। अगर धूप में ज्यादा समय तक रहना है, तो सनस्क्रीन रिअप्लाई करना न भूलें। 

ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें

इस बदलते मौसम में गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है, लेकिन ज्यादा गर्म पानी स्किन के नेचुरल ऑयल खत्म कर देता है, जिसके कारण त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए ज्यादा गर्म पानी त्वचा को नुकसान पहुंचात है। इसलिए गुनगुने पानी से नहाएं और बहुत देर तक पानी में न रहें।

होंठों और हाथों को न भूलें

हमारे होंठों की त्वचा काफी पतली होती है। इसलिए मौसम बदलते ही होंठ फटने लगते हैं। इस मौसम में हाथ भी ज्यादा ड्राई होते हैं। इसलिए इन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है। होंठों को फटने से बचाने के लिए कोई अच्छा लिप बाम या पेट्रोलियम जेली लगाएं। हाथों और पैरों पर भी थिक मॉइश्चराइजर लगाएं।