महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भूल जाएंगे! चेहरे पर लगाएं शहद और जैतून का तेल, शीशे की तरह चमकेगी स्किन
शहद और जैतून का तेल त्वचा व बालों के लिए एक प्राकृतिक इलाज है, जो पोषण से भरपूर है।

स्किन और बालों के लिए शहद और जैतून का तेल हैं फायदेमंद (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्राकृतिक चीजों से स्किन और बालों की देखभाल करने का चलन आज के समय में फिर से बढ़ रहा है। शहद और जैतून का तेल दोनों ही ऐसी ही प्राकृतिक चीजें हैं, जो पोषण से भरपूर होती हैं।जब इन दोनों को मिलाकर लगाया जाता है।
ये त्वचा और बालों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल ट्रीटमेंट की तरह काम करते हैं। ये कॉम्बीनेशन स्किन को नमी देने, बालों को मजबूत बनाने और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। आइए जानते हैं इनसे होने वाले फायदों के बारे में।
शहद और जैतून के तेल के फायदे
- त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है- शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, जो त्वचा में नमी को बनाए रखता है, जबकि जैतून का तेल त्वचा को गहराई से पोषण देता है। दोनों को मिलाकर लगाने से रूखी और खुरदुरी स्किन मुलायम बनती है।
- नेचुरल ग्लो लाने में मदद- अगर त्वचा बेजान और थकी हुई दिखती है, तो शहद और जैतून तेल को मिलाकर लगाने से त्वचा में नेचुरल चमक आती है और स्किन हेल्दी दिखती है।
- एंटी-एजिंग के लिए फायदेमंद- जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं। नियमित इस्तेमाल से त्वचा लंबे समय तक जवान दिखती है।
- बालों को बनाता है सॉफ्ट और मजबूत- इस कॉम्बीनेशन को बालों में लगाने से बालों को गहराई से पोषण मिलता है, जिससे बाल मुलायम, मजबूत और शाइनी बनते हैं। यह ड्राई और फ्रिजी बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।
- डैंड्रफ से राहत- शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और जैतून का तेल स्कैल्प को मॉइश्चर देता है, जिससे डैंड्रफ और खुजली की समस्या कम होती है।
- फटे होंठों के लिए फायदेमंद- अगर होंठ बार-बार फटते हैं, तो शहद और जैतून तेल मिलाकर लगाने से होंठ मुलायम और गुलाबी बनते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
एक चम्मच शहद और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं।इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर रखें, फिर गुनगुने पानी से वॉश करें। इसी तरह बालों के लिए भी इसे स्कैल्प और बालों में लगाकर 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से वॉश करें।
