विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंडीशनर लगाना ही काफी नहीं, सही तरीका भी है जरूरी, इन गलतियों से बाल हो सकते हैं खराब

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:18 PM (GMT+05:30)

बालों को स्वस्थ रखने के लिए कंडीशनर का सही उपयोग महत्वपूर्ण है, गलतियों से बचें।

बालों में कंडीशनर के इस्तेमाल का सही तरीका (Image Source: AI Generated)

बालों में कंडीशनर के इस्तेमाल का सही तरीका (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी को काले, लंबे और घने बालों की चाहत होती है, पर कुछ लोग ही बालों की ठीक से केयर कर पाते हैं। उन्हें लगता है कि आज के प्रदूषण और धूल-मिट्टी वाले समय में केवल एक अच्छे शैंपू का इस्तेमाल ही हेयर केयर है। जबकि कंडीशनर का उपयोग और उसका सही तरीका भी उतना ही मायने रखता है, आइए आपको बताते हैं कि बालों में कंडीशनर लगाते समय कौन सी गलतियों से बचा जाना चाहिए। 

स्कैल्प में लगाने से बचें 

आपको ऐसा लगता होगा कि कंडीशनर को स्कैल्प में लगाने से उसे जड़ों से सिल्की और शाइनी बनाया जा सकता है। लेकिन यह एक आम गलती है, जिससे हमेशा बचा जाना चाहिए। कंडीशनर एक केमिकल हेयर प्रोडक्ट है जिसका काम बालों को ऊपरी तौर पर मुलायम और शाइनी बनाना होता है, इसका बालों को अंदरूनी पोषण देने से कोई लेना-देना नहीं होता। 

लंबे समय तक न लगाए रखें 

कुछ लोग यह भी मानते हैं कि कंडीशनर को लंबे समय तक लगाए रखने से उसका असर बालों पर ज्यादा समय तक रहेगा, पर यह एक गलत धारणा है। कंडीशनर लगाने के बाद उसके लिखे समय तक ही लगाया जाना चाहिए, जिससे बालों को पर्याप्त नमी मिल पाए। कई बार ज्यादा समय तक कंडीशनर लगाए रखने से बाल डैमेज तक हो जाते हैं। 

जरूरत से ज्यादा न लगाएं 

कंडीशनर से क्योंकि बालों को बाहर से सही पोषण मिल जाता है, ऐसे में इसे जरूरत से ज्यादा मात्रा में लगा लेना एक आम आदत है। यह समझने की जरूरत है कि ज्यादा कंडीशनर लगाना बालों को ज्यादा सिल्की और शाइनी नहीं करेगा, इसलिए हमेशा न तो ज्यादा और न ही कम, बालों की लंबाई के हिसाब से सही मात्रा में ही इसे लगाया जाना चाहिए। 

क्या है कंडीशनर लगाने का सही तरीका? 

  • सबसे पहले बालों को शैंपू की मदद से अच्छे से साफ कर लें। 

  • इसके बाद बालों से पानी निकाल लेना है और फिर कंडीशनर अप्लाई करना है। 

  • इस बात ध्यान रखें कि गीले बालों पर हाथों का ज्यादा प्रेशर न पड़े क्योंकि इस दौरान बाल सबसे कमजोर होते हैं और ज्यादा टूट सकते हैं। 

  • बालों को जड़ों से बचाते हुए पूरे बालों पर अप्लाई करें। 

  • आखिर में 5-6 मिनट बाद साफ और ठंडे पानी से बालों को धो लेना है। 

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।