विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेस एक्जीमा है, तो मेकअप लगाते समय न करें ये गलतियां, त्वचा का रखें खास ख्याल

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Mon, 05 Oct 2026 10:36 AM (IST)

अगर चेहरे पर एक्जीमा की समस्या है तो स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते व इस्तेमाल करते समय ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

एक्जीमा वाली त्वचा पर मेकअप: सुरक्षित तरीके और बचने योग्य उत्पाद (Picture Credit- AI Generated)

एक्जीमा वाली त्वचा पर मेकअप: सुरक्षित तरीके और बचने योग्य उत्पाद (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. हाइपोएलर्जिक और सेंसिटिव स्किन वाले उत्पाद चुनें

  2. खुशबूदार, अल्कोहल-बेस्ड और केमिकल सनस्क्रीन से बचें

  3. एक्जीमा उभरने पर या सूजन होने पर मेकअप न करें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक्जीमा वाली स्किन पर मेकअप लगाना सुरक्षित है लेकिन जब यह चेहरे पर उभरा हुआ हो तो इससे बचना ही सही है। कुछ मेकअप प्रोडक्ट्स ऐसे होते हैं जोकि एक्जीमा वाली स्किन पर और ज्यादा खुजली और रेडनेस का कारण बन सकते हैं। मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदने और इस्तेमाल करने से पहले उसके लेबल पर लिखे इंग्रीटिएंड्स पढ़ने जैसी छोटी-छोटी सावधानियां बरतने की जरूरत है।

ये हैं सबसे सिंपल रूल

  • बिना देखे कोई भी प्रोडक्ट उठा लेने की बजाय उस पर हाइपोएलर्जिक या फिर सेंसिटिव स्किन लिखा हुआ जरूर देखें। ऐसे प्रोडक्ट्स में उन तत्वों का कम से कम इस्तेमाल होता है जोकि एलर्जी का कारण बनते हैं।
  • जैल बेस्ड प्रोडक्ट्स लेने से बचें, क्योंकि इनमें ज्यादातर अल्कोहल-बेस्ड फॉर्मूला ही होता है जोकि स्किन को और भी ज्यादा ड्राई कर सकता है।
  • क्रीम और मूज फॉर्मूला वाले प्रोडक्ट लेना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

इससे एक्जीमा स्किन में मिलती है राहत

  • हयालूरोनिक एसिड
  • ग्लिसरीन
  • सेरामाइड्स
  • नियासिनमाइड

इन तत्वों से बचें

  • खुशबूदार प्रोडक्ट: एक्जीमा की परेशानी वाले ज्यादातर लोगों को फ्रेगरेंस या खुशबू से एलर्जी होती है। साथ ही एसेंशियल ऑयल युक्त प्रोडक्ट्स भी परेशानी बढ़ा सकते हैं।
  • प्रीजरवेटिव्स: पैराबीन, बेंजाइल अल्कोहल, फॉर्मेल्डिहाइड जैसे प्रीजरेटिव युक्त प्रोडक्ट लेने से बचें।
  • केमिकल सनस्क्रीन: मिनरल बेस्ड सनस्क्रीन ही एक्जीमा वाली स्किन के लिए ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं।

मेकअप से पहले ऐसे तैयार करें स्किन

  • सबसे पहले एक्जीमा फ्रेंडली क्लींजर से चेहरे धोएं
  • बैरियर की एक परत तैयार करें। इससे मेकअप के पार्टिकल्स आपकी स्किन पर इकट्ठा नहीं होंगे
  • मेकअप करने के लिए स्पॉन्ज, मुलायम मेकअप ब्रशेज का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • फाउंडेशन लगाने से पहले प्राइमर जरूर लगाएं, इससे आपकी स्किन और मेकअप के बीच एक गैप रहेगा
  • आंखों पर फेक लैशेज लगाने से बचें। इसमें इस्तेमाल होने वाले ग्लू की वजह से ड्राई और सेंसिटिव स्किन की परेशानी और बढ़ सकती है।
  • वॉटरप्रूफ आई मेकअप भी एक्जीमा स्किन के लिए अच्छा नहीं होता, क्योंकि इसे रिमूव करने के लिए स्किन को काफी घिसना पड़ता है।

ऐसे में मेकअप करने से बचें

  • अगर चेहरे पर एक्जीमा उभर आया हो
  • चेहरे पर सूजन हो
  • स्किन पर क्रैक या क्रस्ट हो

यह भी पढ़ें- बालों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं ये फूल, हेयर फॉल से ड्रायनेस तक में कई परेशानियों का हैं रामबाण इलाज