Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कला के नियमों को तोड़ पाब्लो पिकासो ने बनाई थी पहली लाइट ड्रॉइंग, कई आर्ट फॉर्म्स को दिया नया आयाम

    कला जगत के सबसे मशहूर कलाकारों में पाब्लो पिकासो का नाम सबसे पहले लिया जाता है (Pablo Picasso Life Journey)। दुनियाभर में ये अपनी कलाकृतियों के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने ट्रेडिशनल आर्ट के कई नियमों को तोड़कर आर्ट के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। इनमें से एक आर्ट फॉर्म था लाइट ड्रॉइंग्स। आइए जानते हैं कैसे बनाई थी पिकासो ने पहली लाइट ड्रॉइंग।

    By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Mon, 24 Feb 2025 11:51 AM (IST)
    Hero Image
    Pablo Picasso ने बनाई थी पहली लाइट ड्रॉइंग (Picture Courtesy: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Pablo Picasso’s First Light Drawing: पाब्लो पिकासो बीसवीं शताब्दी के सबसे प्रभावशाली और चर्चित कलाकारों में से एक थे। उनका जन्म 25 अक्टूबर 1881 को स्पेन के मलागा शहर में हुआ था। पिकासो ने अपनी कला के जरिए दुनिया को नई दृष्टि दी और कला की परिभाषा को ही बदल डाला (Pablo Picasso life journey)।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाब्लो पिकासो को आधुनिक कला का पायनियर माना जाता है। पिकासो ने न केवल चित्रकला, बल्कि मूर्तिकला, प्रिंटमेकिंग और सेरामिक्स जैसी कई कलाओं में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी सबसे बड़ी देन कोलाज कला शैली का आविष्कार है, जिसने कला जगत में एक नई क्रांति ला दी।

    pablo picasso

    (Picture Courtesy: Instagram)

    13 साल की उम्र में लगाई थी पहली प्रदर्शनी

    पिकासो की कला का सफर उनके बचपन से ही शुरू हो गया था। उनके पिता एक चित्रकार और कला शिक्षक थे, जिन्होंने पिकासो को कला की बारीकियां सिखाईं। मात्र 13 साल की उम्र में ही पिकासो ने अपना पहला एग्जीबिशन (Pablo Picasso first art exhibition) लगाया था। वह इतने प्रतिभावान थे कि वे पारंपरिक कला के नियमों को तोड़कर नए प्रयोग करने लगे। उन्होंने क्यूबिज्म, स्यूरियलिज्म और अमूर्त कला जैसी शैलियों को अपनाकर कला को एक नया आयाम दिया।

    यह भी पढ़ें: दुनियाभर में गूंजता है कर्नाटक के चन्नापटना खिलौनों का डंका, खासियत जानकर आप भी चाहेंगे इन्हें खरीदना

    लाइट की मदद से नई कला शैली को दिया जन्म

    पिकासो की कला में प्रैक्टिकैलिटी साफ झलकती है। 1949 में उन्होंने लाइट के इस्तेमाल से एक नई कला शैली को जन्म दिया। यह विचार उनके मन में तब आया जब फोटोग्राफर गोजोन मिलि उनसे मिलने आए। मिलि ने पिकासो को अपनी कुछ तस्वीरें दिखाईं, जिनमें रोशनी का इस्तेमाल किया गया था। यह विचार पिकासो को इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत अपने कमरे में अंधेरा करके एक बिजली के बल्ब की मदद से कुछ आर्ट बनाए।

    लाइट ड्राइंग्स का हुआ जन्म

    इन कृतियों को 'लाइट ड्राइंग्स' के नाम से जाना जाता है। पिकासो ने इस तकनीक से करीब 30 कलाकृतियां बनाईं, जो उनकी प्रैक्टिकैलिटी और क्रिएटिविटी का बेहतरीन उदाहरण हैं। पिकासो की 'लाइट ड्राइंग्स' ने कला जगत में खासा ध्यान आकर्षित किया।

    1950 में इन कृतियों को न्यूयॉर्क के म्यूजियम ऑफ मॉर्डन आर्ट में प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी पिकासो की कला के प्रति लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया। उनकी यह शैली न केवल कलाकारों, बल्कि आम लोगों के लिए भी प्रेरणा बन गई। पिकासो ने साबित कर दिया कि कला के लिए कोई सीमा नहीं होती, बस कलाकार के पास एक क्रिएटिव विजन होना चाहिए।

    1973 में फ्रांस में हुआ निधन

    पिकासो की कला ने न केवल उनके समय को प्रभावित किया, बल्कि आज भी उनकी कृतियां दुनिया भर के कलाप्रेमियों को प्रेरित करती हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में हजारों कलाकृतियां बनाईं, जिनमें से कई आज भी दुनिया के प्रमुख संग्रहालयों में सुरक्षित हैं। पिकासो का निधन 8 अप्रैल 1973 को फ्रांस में हुआ, लेकिन उनकी कला आज भी जीवित है और दुनिया को प्रेरणा दे रही है।

    यह भी पढ़ें: 1.13 करोड़ में बिकीं तीन प्राचीन पेंटिंग्स, मंडी की कला को मिली नई पहचान; जानिए आखिर क्यों है खास