Women's Day पर R.M.L Hospital के डॉक्टर्स ने चलाई ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ मुहीम
महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें समानता के अधिकार दिलाने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला मनाया जाता है। महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए दुनियाभर में इस दिन कई कैंपेन और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसी ही एक पहल दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल ने की। ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिला दिवस, जो हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मानित करने का दिन है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनकी भूमिका को मान्यता देने का अवसर देता है।
महिला दिवस का इतिहास महिलाओं के संघर्ष और उनकी मांगों से जुड़ा है, जिसमें काम के घंटे, वेतन और मतदान के अधिकार शामिल हैं। आज भी, यह दिन जेंडर न्यूट्रेलिटी और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में काम करने की याद दिलाता है। महिलाओं को सम्मान देकर और उनकी आवाज को बुलंद करके हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 5वीं पास बंती देवी ने महिलाओं को बताई बचत की राह, आज 50 लाख का कर रही हैं कारोबार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का एक नया तरीका अपनाया दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रेडियोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ. शिबानी मेहरा ने। डॉ. मेहरा ने इस दिवस को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया, जिसमें ब्रेस्ट कैंसर के डायग्नोसिस के लिए नियमित मैमोग्राफी जांच की जरूरत के नारे लगाते हुए विभाग के डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ और रेडियोग्राफर्स ने अस्पताल परिसर में दौड़ लगाई।
दौड़ का समापन ओ. पी. डी. में किया गया जहां एकत्रित मरीजो और उनके साथ आये लोगो को रेडियोलोजी जूनियर डॉक्टर्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह सीख दी कि नियमित स्तन स्व निरीक्षण और 40 वर्ष के बाद वार्षिक मैमोग्राफी कितनी जरूरी हैं और यह दोनों काम ब्रेस्ट कैंसर को जल्दी पहचान कर इसके इलाज में कितना मददगार रहेंगे।
राजीव गांधी कैंसर अस्पताल से वरिष्ठ डॉक्टर ने ब्रेस्ट कैंसर में बायोप्सी की तकनीक पर लेक्चर लिया एवं बायोप्सी की प्रक्रिया को पेशेंट पर भी दर्शाया गया। इसके बाद डॉ. मेहता ने विभाग की उन 10 महिलाओं को पुरस्कृत किया, जो बखूबी कुशलता से कार्यरत रहते हैं। इनमें डॉक्टर, नर्स और रेडियोग्राफर शामिल थे । इसके बाद मनोरंजन कार्यक्रम में विभाग की महिलाओं ने गान द्वारा कार्यक्रम में चार चंद लगाये।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।