विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे रूम फ्रेशनर भी भूल जाएंगे आप! घर की बालकनी में लगाएं ये 7 खुशबूदार पौधे, दिन-रात महकेगा कोना-कोना

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 04:30 PM (IST)

खुशबूदार फूल घर के वातावरण को सुंदर और मनमोहक बनाते हैं, जो महंगे रूम फ्रेशनर की जरूरत को खत्म कर देते हैं। 

बालकनी में लगाएं ये खुशबूदार पौधे (AI Generated Image)

बालकनी में लगाएं ये खुशबूदार पौधे (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर के बगीचे में लगे खुशबूदार फूल न सिर्फ वातावरण को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि मन को भी सुकून और ताजगी से भर देते हैं। फूलों की भीनी-भीनी खुशबू पूरे घर को प्राकृतिक महक से भर देती है। 

अगर आप भी खुशबूदार फूलों के शौकीन हैं, तो अपने गार्डन में कुछ ऐसे पौधे जरूर लगाएं जो सुंदरता के साथ मनमोहक सुगंध भी दें। आइए जानते हैं ऐसे कुछ बहुत ही खूबसूरत पौधों के बारे में जो आपके बगीचे को महका देंगे।

गार्डन में लगाएं ये खुशबूदार फूल

  • मोगरा- इसके छोटे सफेद फूल बेहद अट्रैक्टिव होते हैं और शाम के समय इनकी खुशबू और भी ज्यादा फैलती है। यह पौधा गर्मियों में अच्छी तरह बढ़ता है और गमलों में भी आसानी से लगाया जा सकता है। 
  • गुलाब- लाल, गुलाबी, पीले और सफेद रंगों में मिलने वाला यह फूल हर गार्डन की शोभा बढ़ा देता है। इसकी कुछ खास किस्में बेहद सुगंधित होती हैं।इन्हें अच्छी धूप और समय-समय पर छंटाई की जरूरत होती है।
  • रजनीगंधा- रजनीगंधा के लंबे सफेद फूल अपनी तेज और मनमोहक खुशबू के लिए मशहूर हैं। इसकी महक रात के समय अधिक महसूस होती है और कम देखभाल में भी बढ़ती है।
  • चमेली- इसके फूलों की सुगंध ताजगी भरी होती है। यह पौधा बेल की तरह फैलता है और घर की बालकनी या दीवारों के पास बेहद सुंदर दिखाई देता है।
  • रात की रानी- रात की रानी अपने नाम की तरह रात में महकने वाला पौधा है। इसकी तेज खुशबू दूर तक फैलती है और रात के समय पूरे वातावरण को खुशबूदार बना देती है।यह पौधा कम देखभाल के साथ गर्म मौसम में तेजी से बढ़ता है। 
  • लैवेंडर- लैवेंडर का हल्का बैंगनी रंग और सुकून देने वाली खुशबू इसे बेहद खास बनाती है। इसकी सुगंध तनाव कम करने और मन को शांत रखने में मदद करती है। इसे धूप वाली जगह पर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है।
  • गार्डेनिया- गार्डेनिया के सफेद फूल बेहद आकर्षक और खुशबूदार होते हैं। यह पौधा थोड़ी देखभाल मांगता है, लेकिन सही वातावरण मिलने पर बेहद खूबसूरत फूल देता है।
  • चंपा- चंपा का पौधा धार्मिक और सजावटी दोनों रूपों में काफी पसंद किया जाता है। इसके पीले और सफेद फूल लंबे समय तक खुशबू देते हैं।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।