विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुराने स्वेटर और शॉल से घर को दें विंटर मेकओवर, बिना पैसे खर्च किए बनाएं ये खूबसूरत चीजें

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:00 PM (IST)

पुराने ऊनी कपड़ों को फेंकने के बजाय, उन्हें घर को सर्दियों का मेकओवर देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

पुरानी ऊनी कपड़ों को इस्तेमाल करने के तरीके (Image Source: AI Generated)

पुरानी ऊनी कपड़ों को इस्तेमाल करने के तरीके (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली खत्म होते ही सभी घरों में गर्म कपड़े निकालने शुरू हो जाते हैं। इसमें कई ऊनी कपड़े जैसे-शॉल, स्वेटर ऐसे होते हैं जो पहने ही नहीं जाते। फिर हम जानते हैं कि गर्म कपड़े अलमारी में सबसे ज्यादा जगह लेते हैं। अगर आप इन ऊनी कपड़ों को फेंकने का सोच रहे हैं, तो आइए आपको इन्हें दोबारा किसी काम में उपयोग करने के टिप्स बताते हैं। 

गमले का कवर 

हरे-भरे गमलों से गुलजार बालकनी को और भी खूबसूरत लुक देने के लिए ऊनी कपड़ों से गमलों का कवर बना दें। गमले के नाप का ऊनी कपड़ा काट लें, उसपर बड़े-बड़े बटन या स्टोन लगाकर कवर तैयार कर लें। इस तरह तैयार है विन्टर सीजन के लिए गमलों का वूलन कवर। 

मग होल्डर 

इन दिनों मग होल्डर का भी ट्रेंड देखने को मिल रहा है, लोग ऐस्थेटिक लुक के लिए वूलन का मग होल्डर भी बना रहे हैं। ऐसे में आप क्यों इस ट्रेंड से चूक जाएं, फिर इससे गर्म कॉफी और चाय का कप भी गर्म नहीं लगेगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि कवर को आसानी से निकाला जा सके। 

पालतू जानवरों के लिए गर्म बिस्तर 

घर में कुत्ता या बिल्ली पाल रखा हो, तो उसके लिए इन पुराने ऊनी कपड़ों से बिस्तर तैयार कर दें। आप स्वेटर को काटकर उनके बिस्तर जितना आकार देने के लिए उनकी लेयर बना दें। इसके अलावा, इन कपड़ों में पुराने कतरन या रुई डालकर मुलायम बेड बना लें। 

कुशन कवर 

ड्रॉइंग रूम में रखे कुशन को विन्टर लुक देने के लिए क्यों न उन्हें भी ऊनी कपड़े पहन दिए जाएं। रंग-बिरंगे वूलन कपड़े जोड़कर खूबसूरत सा कवर सिल लें। कवर आसानी से खोला जा सके, इसके लिए बटन या जिप लगाना न भूलें। इससे ऊनी कपड़ों का भी बेहतर उपयोग होगा और रूम को भी शानदार लुक मिलेगा। 

फेंसी दस्ताने, जुराब या टोपी 

फेंसी दस्ताने या जुराब बनाने के लिए स्वेटर की बाजू को काटा जा सकता है। फिर इन्हें दस्ताने या जुराब का आकार देकर सिलाई कर लें। इसी तरह से बच्चों के लिए फेंसी गर्म टोपा भी तैयार किया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि जिन भी ऊनी कपड़ों से इसे बनाएं वो स्ट्रेचेबल होने चाहिए। 

यह भी पढ़ें- 31 लाख रुपये से ज्यादा कीमत, दुनिया में सिर्फ 108 पीस! रामलला के नाम पर लॉन्च हुई बेहद लग्जरी घड़ी

यह भी पढ़ें- लंबा होकर झाड़ बन गया गुलाब का पौधा, मगर फूलों का नहीं है अता-पता? ये 3 देसी नुस्खे करेंगे कमाल


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।