विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

31 लाख रुपये से ज्यादा कीमत, दुनिया में सिर्फ 108 पीस! रामलला के नाम पर लॉन्च हुई बेहद लग्जरी घड़ी

Published: Wed, 11 Nov 2026 06:30 PM (IST)

फ्रैंक मुलर ने 'राम लला' लिमिटेड एडिशन वॉच लॉन्च की है, जिसकी कीमत 31.25 लाख रुपये है।

स्विस कंपनी ने लॉन्च की ₹31 लाख की 'रामलला' लिमिटेड एडिशन वॉच (Image Source: Franck Muller)

स्विस कंपनी ने लॉन्च की ₹31 लाख की 'रामलला' लिमिटेड एडिशन वॉच (Image Source: Franck Muller) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड की जानी-मानी प्रीमियम वॉच कंपनी 'फ्रैंक मुलर' ने एक बेहद खास और अनोखी घड़ी बाजार में उतारी है। कंपनी ने इसे अपनी वैन्गार्ड सीरीज के तहत 'राम लला' लिमिटेड एडिशन नाम दिया है।

इस लग्जरी घड़ी की कीमत 31.25 लाख रुपये रखी गई है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सीधे तौर पर अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान भगवान राम के बाल स्वरूप को समर्पित है।

Franck Muller

(Image Source: Franck Muller) 

लेजर तकनीक से 30 घंटे में तैयार हुआ 3D डायल

इस महंगी टाइमपीस का मुख्य आकर्षण इसका अद्भुत 3D डायल है। इस डायल के ठीक बीच में रामलला की बहुत ही बारीक और सुंदर आकृति उकेरी गई है। कंपनी के अनुसार, इस खास डिजाइन को बनाने में एडवांस लेजर तकनीक का सहारा लिया गया है। इस बारीकी को निखारने और डायल को पूरी तरह तैयार करने में कारीगरों को पूरे 30 घंटे का समय लगा।

18 कैरेट रोज गोल्ड से बना है शानदार केस

घड़ी के डायल के साथ-साथ इसकी बाहरी बनावट भी पूरी तरह से राजसी है। इसका केस 18 कैरेट रोज गोल्ड के एक ठोस ब्लॉक से तराश कर बनाया गया है। अगर इसके साइज की बात करें, तो इस केस की चौड़ाई 41 मिलीमीटर और लंबाई 49.95 मिलीमीटर है। यह परफेक्ट साइज और सोने की चमक इसे कलाई पर एक बेहद प्रीमियम और आकर्षक लुक देती है।

पूरी दुनिया के लिए बनी हैं मात्र 108 घड़ियां

चूंकि यह एक लिमिटेड एडिशन सीरीज है, इसलिए कंपनी ने इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन नहीं किया है। फ्रैंक मुलर ने इस 'रामलला' मॉडल की पूरी दुनिया के लिए केवल 108 घड़ियां ही बनाई हैं। यानी विश्वभर में केवल 108 लोग ही ऐसे होंगे जिनके पास यह खास घड़ी खरीदने और पहनने का मौका होगा।

यह भी पढ़ें- बोरिंग नहीं, अब फैशन स्टेटमेंट बन रही हैं किताबें; लग्जरी ब्रांड्स के जरिए Gen-Z पर छाया 'बुक-फैशन' का क्रेज

यह भी पढ़ें- दिखावे का अंत? जानिए क्या है क्वाइट लग्जरी, जो बिना शोर मचाए बदल रही है फैशन की दुनिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।