विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोगरा प्लांट में नहीं आ रही कलियां? गमले की मिट्टी में इस तरीके से मिलाएं खाद, फूलों से भर जाएगा पौधा

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:47 AM (IST)

मोगरे के पौधे पर फूल न आने की समस्या को दूर करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

मोगरे के पौधे में नहीं आ रहे फूल? (AI Generated Image)

मोगरे के पौधे में नहीं आ रहे फूल? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बालकनी में मोगरे का पौधा और उसके फूलों की खुशबू किसे पसंद नहीं आते। इसलिए लोग अक्सर इसे अपने बालकनी गार्डन का हिस्सा बनाते हैं, लेकिन कई बार पूरी देखभाल के बावजूद इस पर फूल आने बंद हो जाते हैं। 

अगर आपके मोगरे के पौधे पर भी कलियां नहीं आ रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ बहुत ही आसान ट्रिक्स की मदद से आपका मोगरे का पौधा फिर से फूलों से लद जाएगा। आइए जानें क्या हैं ये ट्रिक्स। 

प्रूनिंग और धूप

मोगरे के पौधे को रोज कम से कम 4-5 घंटे की सीधी धूप चाहिए होती है। इंडोर या छांव में उनका विकास ठीक से नहीं हो पाता। इसलिए पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां उसे सीधी धूप मिल सके। 

इसके अलावा, प्रूनिंग भी जरूरी है। अगर पौधे की टहनियां बहुत लंबी हो गई हैं, तो भी फूलों का आना बंद हो सकते हैं। इसके लिए पौधे की हल्की कटाई-छटाई करें। सूखी, मुरझाई या कमजोर शाखाओं को काट दें। प्रूनिंग करने से नई शाखाएं निकलेंगी और पौधे में कलियां भी ईने लगेंगी। 

सही खाद दें

मोगरे के पौधे को समय-समय पर खाद देना जरूरी है। अगर मिट्टी में पोषक तत्व कम हो जाएं, तो पौधा बढ़ना बंद कर देता है और फूल आने भी बंद हो जाते हैं। इसलिए महीने में एक बार गमले की मिट्टी की गुड़ाई करें और उसमें गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट मिलाएं। इससे मिट्टी उपजाऊ बनती है और पौधे को जरूर नाइट्रोजन मिलता है। 

फूल आने बंद हो गए हैं, तो आप मिट्टी में फॉस्फोरस और पोटैशियम वाली खाद मिलाएं। ये पौधे में कलियां बनाने के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं। 

पानी देने का सही तरीका

मोगरे की मिट्टी हमेशा नम रहनी चाहिए, लेकिन कीचड़ जैसी नहीं। जब गमले की ऊपरी मिट्टी सूखी हुई महसूस हो, तब पानी दें। साथ ही, गमले के नीचे वॉटर ड्रेनेज होल खुला रखें, ताकि एक्स्ट्रा पानी उस छेद के जरिए बाहर निकल जाए। मिट्टी में ज्यादा पानी देने की वजह से पौधे को नुकसान होता है और उसकी जड़ें खराब हो सकती है। इसके कारण पौधा सूख जाता है।