Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कभी सोचा है छोटे-से कॉकरोच को देख बड़े-बड़ों की क्यों निकल जाती है चीख?

    Updated: Wed, 18 Sep 2024 02:28 PM (IST)

    कॉकरोच को देखकर अक्सर कई लोगों की चीख निकल पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी बनावट और गंध घिन की वजह बनती है जिससे डर पैदा होता है। इसके अलावा अन्य कई कारण हैं जो कॉकरोच से डर का कारण बनती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे उन वजहों के बारे में जो बनती है कॉकरोच से डर (Cockroach Phobia) का कारण।

    Hero Image
    इन वजहों से लगता है कॉकरोच से डर (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम में से कई लोगों को कई सारी अलग-अलग चीजों से डर लगता है। सबके डर की परिभाषा अलग है। किसी को ऊंचाई से डर लगता है, तो किसी को अंधेरे से। कोई पानी से डरता है, तो कोई भीड़ से। इसके अलावा हम में से कई लोगों को विभिन्न जानवरों और कीड़े-मकोड़ों से भी डर लगता होगा। कॉकरोच इन्हीं में से एक है, जिससे आमतौर पर कई लोग डरते हैं। खासकर लड़कियां तो, इन्हें देखकर डर से कांप उठती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इतने छोटे से कॉकरोच (Cockroach Phobia) को देखकर अच्छे खासे बड़े लोग डर क्यों जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाहे कोई भी हो, कितना ही बड़ा क्यों न हो, दुनिया के हर कोने में कोई न कोई ऐसा है, जो कॉकरोच को देखकर चीख पड़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे कारणों के बारे में, जिनकी वजह से लोग अक्सर कॉकरोच देखकर डर जाते हैं। आइए जानते हैं क्या है कॉकरोच से डरने की वजह-

    यह भी पढ़ें- शेर या बाघ नहीं बल्कि ये 7 जीव हैं इंसानों के लिए सबसे खतरनाक, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    उनकी बनावट

    आमतौर पर कॉकरोच की बनावट की वजह से लोग इससे डरते हैं या फिर कई लोगों को इसकी बनावट की वजह से घिन आती है। अजीब, चिपचिपे और ऑयली लगते हैं, जिससे भय और आशंका पैदा होती है।

    तेज रफ्तार

    लोगों में कॉकरोच के लिए डर की सबसे बड़ी वजह उनकी रफ्तार होती है। दरअसल, कॉकरोच इतनी तेज रफ्तार से आगे बढ़ते हैं कि इनकी तेज रफ्तार देख लोग चौंक जाते हैं, जिसकी वजह डर की प्रतिक्रिया पैदा होती है।

    गंदगी

    कॉकरोच अक्सर गंदे या अस्वच्छ वातावरण में पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इन्हें देखकर अक्सर घिन आती है, जो डर की भावना पैदा करती है।

    बीमारी होने का डर

    कॉकरोच से डर की एक वजह बीमारी भी थी। दरअसल, कॉकरोच साल्मोनेला, पेचिश और गैस्ट्रोएंटेराइटिस जैसी बीमारियों की वजह बन सकते हैं, जिससे लोगों को उन्हें देख डर लगता था।

    खराब गंध

    कॉकरोच के अजीब, तीखी और गंदी गंध छोड़ता था, जो जिसकी वजह से भी कई लोगों को इससे डर लगता है।

    संक्रमण का डर

    कॉकरोच के होने वाले संक्रमण की संभावना की वजह से भी लोगों के अंदर चिंता और भय की भावना उत्पन्न होने लगती है।

    शरीर पर चढ़ने का डर

    कॉकरोच के शरीर की बनावट की वजह से शरीर पर इसके चढ़ने या रेंगने के अहसास की वजह से भी लोग अक्सर इन्हें देखकर डर जाते हैं।

    यह भी पढ़ें-  आए दिन बाथरूम और सिंक से निकल आता है कनखजूरा? 4 ट्रिक्स अपनाएंगे तो आस-पास भी नहीं फटकेगा कोई कीड़ा