Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तो क्या आप भी नॉन वेज को Freezer में करते हैं स्टोर, अपने ही सेहत के साथ कर रहे हैं फिर ये खिलवाड़

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 01:28 PM (IST)

    कई घरों में लोग फ्रीजर में नॉन वेज को फ्रीजर में रखते हैं। कई दिन तक नॉन वेज फ्रीजर में रखा रहता है। गर्मी ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी नॉन वेज को फ्रीजर में लंबे समय तक स्टोर करके रखा जाता है। अगर आप फ्रीजर में नॉन वेज रखकर काफी दिनों तक खाते हैं तो यह आपको काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

    Hero Image
    फ्रीजर में नॉन वेज रखने के नुकसान काफी हैं। (pic courtesy : freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नॉन वेज को फ्रीजर में रखना एक आम बात है। कई लोग बहुत ढेर सारा नॉन वेज खाने के लिए लाते हैं। फिर उनकी आदत होती है कि उसको वह फ्रिज में रखकर थोड़ा-थोड़ा खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार आपकी यह आदत आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप फ्रीजर में नॉन वेज रखकर काफी दिनों तक खाते हैं तो यह आपको काफी नुकसान पहुंचा सकता है। नॉन वेज को फ्रिज में रखने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। यह तरीका आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता है अगर आप कुछ सावधानियां नहीं बरतते हैं।

    यह भी पढ़ें : हेल्दी और Glowing Skin के लिए आज से ही खाना शुरू कर दें अखरोट, त्वचा में नजर आएंगे 5 जबरदस्त बदलाव

    फ्रीजर में नॉन वेज रखने के नुकसान

    1. बैक्टीरिया का प्रसार : फ्रीजर में नॉन वेज रखने से बैक्टीरिया का प्रसार हो सकता है, जो फूड पॉइज़निंग का कारण बन सकता है। इसलिए बहुत लंबे समय तक नॉन वेज को फ्रीजर में न रखें। इससे सेहत पर असर पड़ता है।

    2. प्रोटीन की गुणवत्ता में कमी : फ्रीजर में नॉन वेज रखने से प्रोटीन की गुणवत्ता में कमी आ सकती है, जो आपके शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की कमी का कारण बन सकता है।

    3. विटामिन और मिनरल्स की कमी : फ्रीजर में नॉन वेज रखने से विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है। यह आपके शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की कमी का कारण बन जाता है। कई बार बहुत दिनों तक इसे फ्रिज में रखने से इसमें दुर्गंध भी आने लगती है। 

    फ्रीजर में नॉन वेज रखने के लिए सावधानियां

    1. ताजगी की जांच करें : फ्रीजर में नॉन वेज रखने से पहले उसकी ताजगी की जांच करें। कई बार ऐसा होता है कि आप खराब या सड़ा हुआ नॉन वेज फ्रीजर में रख देते हैं। जिससे आपकी सेहत में सुधार हो जाता है। 

    2. साफ-सुथरा रखें : फ्रीजर में नॉन वेज रखने के लिए साफ-सुथरा कंटेनर का उपयोग करें। यह भी ध्यान रखें कि कंटेनर से पानी लीकेज न हो। 

    3. तापमान का ध्यान रखें : फ्रीजर में नॉन वेज रखने के लिए तापमान का ध्यान रखें, जो -18°C से कम होना चाहिए। वहीं फ्रीजर में नॉन वेज रखने के बाद नियमित रूप से जांच करें कि वह सुरक्षित और ताजा है या नहीं। इसलिए, फ्रीजर में नॉन वेज रखने से पहले इन सावधानियों का ध्यान रखें और सुनिश्चित करें कि आप सुरक्षित और स्वस्थ भोजन कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : दिनभर में कितनी मात्रा में खाना चाहिए नमक? ज्यादा खाएंगे तो पेट और हड्डियों को होगा ये नुकसान