धोने का समय नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से चमकाएं अपने सफेद जूते; मिनटों में दिखने लगेंगे नए जैसे
सफेद जूते आसानी से गंदे हो जाते हैं, खासकर बच्चों के जूते जल्दी गंदे हो जाते हैं। इसलिए इन्हें हर कुछ दिनों पर धोना पड़ता है। लेकिन अगर आपके पास इन्हें धोने का समय नहीं है, भी आप कुछ आसान तरीकों से इन्हें मिनटों में साफ कर सकते हैं। आइए जानें सफेद जूते साफ करने के टिप्स (Tricks to Clean White Shoes)।
मिनटों में साफ हो जाएंगे सफेद जूते (Picture Courtesy: Freepik)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सफेद जूते स्टाइलिश और क्लासी लुक देते हैं, लेकिन इन्हें साफ रखना काफी चैलेंजिंग हो सकता है। हल्का रंग होने की वजह से इन पर धूल-मिट्टी आसानी से नजर आने लगती है, जिससे ये दिखने में गंदे लगते हैं। बच्चों के साथ तो यह परेशानी काफी ज्यादा होती है। स्कूल यूनिफॉर्म के सफेद जूते बच्चे जल्दी गंदे कर लेते हैं, जिन्हें साफ करने में काफी मेहनत लगती है। हालांकि, कई बार ऐसा भी हो जाता है कि आप उन जूतों को धोना भूल जाते हैं, तो अब क्या किया जाए? तो घबराइए नहीं। कुछ आसान टिप्स (Tips to Clean White Shoes) की मदद से आप सफेद जूतों को जल्दी से चमका सकते हैं, जिससे धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे बिल्कुल नए जैसे दिखाई देंगे।
बेकिंग सोडा और विनेगर का पेस्ट
- बेकिंग सोडा और विनेगर दाग हटाने का एक शानदार नुस्खा है।
- सबसे पहले एक बाउल में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच सफेद विनेगर मिलाएं।
- इस पेस्ट को जूतों के गंदे हिस्सों पर लगाएं।
- 5-10 मिनट तक सूखने दें, फिर नरम कपड़े या टूथब्रश से रगड़कर साफ करें।
- सूखे कपड़े से पोंछ लें, जूते चमक उठेंगे!
टूथपेस्ट से चमकाएं जूते
- टूथपेस्ट सिर्फ दांतों को साफ नहीं करता, बल्कि यह सफेद जूतों को भी चमकाने में मदद करता है।
- सफेद टूथपेस्ट (जेल नहीं) लें और इसे जूतों के दाग वाले हिस्सों पर लगाएं।
- टूथब्रश या सॉफ्ट कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें।
- गीले कपड़े से पोंछकर सूखा लें, जूते नए जैसे दिखेंगे।
बेबी वाइप्स या डिसइंफेक्टेंट वाइप्स
- अगर आपके पास समय कम है, तो बेबी वाइप्स या डिसइंफेक्टेंट वाइप्स का इस्तेमाल करें।
- एक वाइप लेकर जूतों की सतह को अच्छी तरह पोंछें।
- यह धूल, मिट्टी और हल्के दागों को आसानी से हटा देता है।
- इससे जूते तुरंत साफ और फ्रेश दिखने लगेंगे।
मैजिक इरेजर का इस्तेमाल
- मैजिक इरेजर स्पंज जिद्दी दागों को हटाने में कारगर है।
- स्पंज को थोड़ा गीला करें और हल्के हाथों से जूतों पर रगड़ें।
- यह शूज के ऊपरी लेयर के दाग और स्कफ मार्क्स को हटा देगा।
- सूखे कपड़े से पोंछकर चमका लें।
नेल पॉलिश रिमूवर (एसीटोन) का इस्तेमाल
- अगर जूतों पर पेन मार्क्स या जिद्दी दाग हैं, तो नेल पॉलिश रिमूवर काम आ सकता है।
- कॉटन बॉल पर थोड़ा-सा नेल पॉलिश रिमूवर लें।
- दाग वाले हिस्से पर हल्के से रब करें।
- फिर साफ कपड़े से पोंछ लें। इससे दाग तुरंत गायब हो जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।