Diabetes के मरीजों को रोज करने चाहिए ये 3 तरह के योगासन, काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में डायबिटीज एक गंभीर समस्या बन गई है। इसे नियंत्रित करने के लिए सही खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है। कुछ योगासन ऐसे हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ये आसन शरीर को मजबूत बनाते हैं और तनाव को कम करते हैं जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण लोगों में मोटापे की समस्या तो देखी ही जा रही है, साथ ही डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। डायबिटीज तो एक आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है, जो हर उम्र के लोगों को जकड़ रही है।
इस बीमारी में शरीर में ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो जाता है, जिससे लंबे समय में आंखों, किडनी, नसों और दिल से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। डायबिटीज को पूरी तरह खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन सही खानपान, नियमित जांच और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। योगासन इसे कंट्राेल में रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। योग न सिर्फ शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि तनाव को भी कम करता है, जो डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है।
रोजाना योग करने से शरीर की मेटाबॉलिज्म क्षमता बेहतर होती है, ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और इंसुलिन का असर सही तरीके से हो पाता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
कपालभाति
कपालभाति एक ऐसा प्राणायाम है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। ये हमारे पेट के मसल्स को एक्टिव करने का काम करता है। साथ ही शरीर के अंदर जमे टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मदद करता है। इसे करने के लिए सुखासन में बैठ जाएं। अब गहरी सांस लें और नाक से जोर से सांस छोड़ें। इसे आप कम से कम 10 मिनट तक करें। आपको फायदा जरूर दिखेगा।
यह भी पढ़ें: टेस्टी नहीं, जहर है फ्रेंच फ्राइज! हफ्ते में 3 बार भी खाते हैं; तो समझ लें Diabetes को दे रहे न्योता
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये ब्लड शुगर लेवल को कम तो करता ही है, साथ ही स्ट्रेस से भी छुटकारा दिला सकता है। अगर आप इसे रोज करते हैं तो आपका डाइजेशन बेहतर हो सकता है। इसे करने के लिए पैरों को हिप्स की दूरी पर फैला लें। अब एक पैर को 90 डिग्री पर मोड़ें। जबकि दूसरे पैर को एकदम सीधा रखना है। अब दाएं हाथ को जमीन पर स्पर्श कराएं और दूसरे हाथ को ऊपर रखें। ये प्रक्रिया आपको कम से कम हर साइड से तीन बार दोहरानी है।
धनुरासन
डायबिटीज के मरीजों के लिए धनुरासन भी एक बेहतरीन योगासन है। ये पैंक्रियाज को एक्टिव करता है। साथ ही इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। अगर आप रोजाना धनुरासन करते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटें और घुटनों को मोड़ लें। अब हाथों से अपने टखनों को पकड़ें। इसके बाद धीरे-धीरे सीने और पैर को ऊपर उठाते जाएं। कुछ सेकंड तक इसी पोजीशन में रहें।
यह भी पढ़ें: Diabetes होने पर सिर्फ महिलाओं में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।