Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Diabetes होने पर स‍िर्फ मह‍िलाओं में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 08:09 AM (IST)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल अपनाने के कारण लोगों में कई तरह की बीमार‍ियां बढ़ रहीं हैं। डायब‍िटीज भी उन्‍हीं म ...और पढ़ें

    क्‍या हैं डायब‍िटीज के लक्षण (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। इससे उन्‍हें कई तरह की बीमार‍ियां घेर रही हैं। एक ओर जहां लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो वहीं डायब‍िटीज और द‍िल की बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। डायब‍िटीज की बात करें तो ये महिलाओं और पुरुषों दोनों को हो सकता है। लेकिन इसके कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं जो खास तौर पर महिलाओं में ही दिखाई देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई बार महिलाएं थकान, बार-बार इंफेक्शन होना या वजन बढ़ने जैसी दिक्कतों को आम परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन ये लक्षण डायबिटीज के शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं। अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचाना न जाए, तो ये बीमारी धीरे-धीरे शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाने लगती है। महिलाओं में डायबिटीज के लक्षण कुछ अलग तरीके से सामने आते हैं। इनको पहचानना सबसे ज्‍यादा जरूरी है। ये संकेत बताते हैं कि शरीर में ब्लड शुगर का स्तर असंतुलित हो रहा है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको डायब‍िटीज के उन लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खासतौर पर स‍िर्फ मह‍िलाओं में नजर आते हैं। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में वि‍स्‍तार से -

    मह‍िलाओं में नजर आते हैं ये लक्षण

    • आपको बता दें क‍ि कई बार डायबिटीज हार्मोनल ड‍िस्‍बैलेंस का कारण बन सकता है। इससे पीर‍ियड्स अन‍ियम‍ित हो सकते हैं। कई बार ऐसा होता है क‍ि पीर‍ियड्स या तो देर से आ रहे हैं या फ‍िर समय से पहले शुरू हो जाते हैं।
    • इसके अलावा महिलाओं के शरीर में जब ब्‍लड शुगर लेवल हाई हो जाता है तो पुरुषों के मुकाबले अलग लक्षण नजर आते हैं। इससे यीस्ट फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। वहीं इससे आपकी त्‍वचा लाल हो सकती है। साथ ही स्‍क‍िन पर खुजली की समस्या भी होती है।
    • जब भी क‍िसी मह‍िला को डायब‍िटीज की समस्‍या होती है तो हाई ब्लड शुगर होने पर वजाइना में ड्राईनेस भी आ जाती है। ये भी डायब‍िटीज का एक लक्षण है।
    • इसके अलावा ब्‍लड शुगर लेवल हाई होने पर मह‍िलाओं के Nervous system पर भी बुरा असर पड़ता है। इस कारण हाथ-पैरों में झनझनाहट की समस्या देखने को म‍िलती है। इसे नजरअंदाज करने पर समस्‍या बढ़ सकती है।

    यह भी पढ़ें: स्‍वाद में मीठे, फ‍िर भी ये 4 फल खा सकते हैं Diabetes के मरीज; कंट्रोल में रहेगा ब्‍लड शुगर

    डायब‍िटीज के सामान्‍य लक्षण

    • घावों का देर से भरना
    • ज्यादा भूख लगना
    • बार-बार प्यास लगना
    • तेजी से वजन बढ़ना या कम होना
    • थकान और कमजोरी महसूस होना

    यह भी पढ़ें: ब्‍लड शुगर बढ़ा तो द‍िल भी खतरे में, Diabetes के मरीज 4 बातों का रखें खास ख्‍याल

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।