विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घी-मक्खन या सरसों का तेल, डायबिटीज के मरीजों की रसोई में किसकी एंट्री है सही? दिल पर भारी पड़ सकता है गलत चुनाव

By Dr. Nidhi MalhotraEdited By: Nikhil Pawar
Published: Fri, 13 Nov 2026 07:00 AM (IST)

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए हम अक्सर इस बात पर तो पूरा ध्यान देते हैं कि हम 'क्या' खा ...और पढ़ें

डायबिटीज के डर से घी-मक्खन पूरी तरह छोड़ दिया? (Image Source: AI-Generated)

डायबिटीज के डर से घी-मक्खन पूरी तरह छोड़ दिया? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रसोई में खाना पकाने के लिए देसी घी, मक्खन और सरसों के तेल का खूब इस्तेमाल होता है, लेकिन अगर आप या आपके परिवार में कोई डायबिटीज का मरीज है, तो सही फैट का चुनाव आपकी ओवरऑल डाइट जितना ही जरूरी हो जाता है।

आइए, हर साल 14 नवंबर को मनाए जाने वाले World Diabetes Day 2026 के मौके पर, डिटेल में समझ लीजिए कि शुगर के मरीजों के लिए कौन-सा ऑप्शन सबसे बेहतर है।

World Diabetes Day 2026

(Image Source: AI-Generated)

डायबिटीज के मरीज हैं तो घी-मक्खन पर लगाएं लगाम

घी और मक्खन में सैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अगर इनका बहुत ज्यादा सेवन किया जाए, तो शरीर में LDL यानी 'खराब कोलेस्ट्रॉल' का स्तर बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।

हालांकि, आपको अपने पारंपरिक घी या मक्खन को डाइट से पूरी तरह बाहर निकालने की जरूरत नहीं है। अपनी शारीरिक जरूरत और लिपिड प्रोफाइल को ध्यान में रखते हुए, आप कभी-कभार और बहुत कम मात्रा में इनका सेवन कर सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए वरदान है सरसों का तेल

दूसरी तरफ, सरसों के तेल में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। अगर सरसों के तेल का इस्तेमाल सीमित और संतुलित मात्रा में किया जाए, तो यह दिल की सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, लेकिन यह समझना भी बहुत जरूरी है कि दुनिया का कोई भी एक तेल या फैट अकेले आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल नहीं कर सकता।

इस्तेमाल का सही तरीका जानें

रिफाइंड तेलों के चुनाव में भी समझदारी दिखानी चाहिए। ऐसा नहीं है कि सभी रिफाइंड तेल सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं, बल्कि उनका पोषण इस बात पर निर्भर करता है कि वे किस सोर्स से बने हैं। आप उन तेलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जिनमें अनसैचुरेटेड फैट ज्यादा हो।

लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि चाहे तेल कोई भी हो, उसका हद से ज्यादा इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, एक बार इस्तेमाल किए गए तेल को बार-बार गर्म करने से बचें। तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें हानिकारक तत्व बनने लगते हैं जो सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी टिप्स

शुगर के मरीजों का मुख्य फोकस इन बातों पर होना चाहिए:

  • एक संतुलित और हेल्दी डाइट अपनाएं।
  • फैट के हेल्दी ऑप्शन्स को चुनें।
  • सैचुरेटेड और ट्रांस फैट का सेवन कम से कम करें।
  • सबसे जरूरी, आप कितना खा रहे हैं, इस पर पूरा नियंत्रण रखें।

सिर्फ शुगर कंट्रोल करना ही काफी नहीं

डायबिटीज को मैनेज करने का मतलब सिर्फ अपना ब्लड शुगर लेवल नापना नहीं है। इसका असली मकसद इसके कारण होने वाली अन्य गंभीर बीमारियों, विशेषकर दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करना है।

रोजमर्रा के खाने में सही तेल का चुनाव करना एक अच्छी शुरुआत है। इसके साथ ही, नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करना, समय पर दवाइयां लेना और समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप कराना लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है।

(डॉ. निधि मल्होत्रा, मेदांता नोएडा की एंडोक्राइनोलॉजी और डायबिटीज विभाग की डायरेक्टर हैं)

यह भी पढ़ें- बिना मशीन के अपने घर पर ही निकालें 100% शुद्ध ऑलिव ऑयल, पैसे तो बचेंगे ही; मिलावट का भी नहीं रहेगा डर

यह भी पढ़ें- पकौड़े या पूड़ियां तलने के बाद बचे हुए तेल को फेंकें नहीं! 7 तरीकों से कर सकते हैं इसका स्मार्ट यूज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।